भारत में नहीं है केवल शुभ-अशुभ का खेल, विदेशी भी करते हैं इस पर विश्वास

suman
Published on: 18 Jan 2019 3:11 AM GMT
भारत में नहीं है केवल शुभ-अशुभ का खेल, विदेशी भी करते हैं इस पर विश्वास
X

जयपुर: भारत में अंधविश्वास अधिक प्रचलित हैं लेकिन विदेशों में भी कई प्रकार के टोने-टोटके प्रचलित हैं। कई देशों में ऐसी परंपराएं प्रचलन में हैं जिन्हें शकुन या अपशकुन माना जाता है। विदेशों में भी काफी लोग अपशकुन से डरते हैं और ऐसी अशुभ घटनाएं होने पर वे सावधान हो जाते हैं। भारत को सबसे ज्यादा अंधविश्वास वाला देश कहा जाता है। क्योंकि यहां पर छींक आने से लेकर बिल्ली के रास्ता काटने को अपशकुन मानते हैं। इसके अलावा कई और भी बातें हैं जिनको लोग आजतक मानते हैं। लेकिन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी कई तरह के अंधविश्वास फैले हैं जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। भारत की तरह विदेशों में मामने वाले अंधविश्वास के बारे में जानते है।

ऐसे निशान व्यक्ति को हाथ में है तो दिलवाते है राजयोग व अप्रत्याशित धन

*जर्मनी में ऐसी मान्यता है कि रात को डायनिंग टेबल एकदम साफ रखनी चाहिए। वहां ऐसा माना जाता है कि रात के समय यदि डायनिंग टेबल साफ नहीं होगी तो घर का सबसे छोटा सदस्य रातभर चैन से नहीं सो पाएगा। वहां छोटे सदस्य की अच्छी नींद के लिए रात के समय डायनिंग टेबल एकदम साफ रखी जाती है।

*मिस्त्र में यदि आप खाली कैंची चलाते हैं तो इसे अपशकुन माना जाता है और यदि इसे खुला छोड़ दिया जाए तो इसे दुर्भाग्य समझा जाता है। मिस्त्र में जो लोग उल्लू को देख लेते हैं उन्हें दुर्भाग्यशाली माना जाता है।

* चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है। यहां तक की चीनी भाषा में इसका उच्चारण भी मौत जैसा होता है।

इनसे भी जुड़ा इस शहर का नाता, बॉलीवुड से केवल नहीं मुंबई की पहचान

*उत्तरी अमेरिका के कई लोग ऐसा मानते हैं कि किसी भी प्रकार की दरार को लांघना नहीं चाहिए। इस मान्यता के पीछे कारण यह है कि जो व्यक्ति किसी दरार को लांघता है तो उसकी मां को रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत हो सकती है।

*रूस के लोग ऐसा मानते हैं कि घर में सीटी नहीं बजाना चाहिए। वहां मान्यता है कि घर में सीटी बजाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसा मानते हैं कि जो देवी-देवता हमारे घर की रखवाली करते हैं उन्हें सीटी की आवाज पसंद नहीं होती है।

* इंग्लैंड में स्त्रियां घर का कचरा मुख्य द्वार से बाहर नहीं फेंकती हैं। उनकी मान्यता है कि ऐसा करने पर घर की सुख और समृद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

*फ्रांस में कुत्ते की गंदगी पर बायां पैर रख देते हैं तो यह शुभ होता है, लेकिन यदि आपने दांया पैर रख दिया तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होता है।

*लिथुआनिया में घर के अंदर सीटी बजाना मना है,लिथुआनिया के बारे में कहा जाता है कि यदि आप घर के अंदर सीटी बजाते हैं तो ऐसे शैतानों को बुलाते हैं, जो कि आपको ही डराते हैं।

suman

suman

Next Story