×

बसंत पंचमी के दिन कैसा रहेगा, लगेगी सफलता हाथ या अभी करनी होगी और मेहनत

suman
Published on: 10 Feb 2019 1:07 AM GMT
बसंत पंचमी के दिन कैसा रहेगा, लगेगी सफलता हाथ या अभी करनी होगी और मेहनत
X

आज मां सरस्वती के साथ भगवान कृष्ण की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज चंद्रमा दिन के आरंभ में मीन में रहेंगे लेकिन 07:38 के बाद मेष में गोचर करेंगे। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करने से छात्रों को विद्या की प्राप्ति होगी। वार- रविवार,नक्षत्र- रेवती ,करण- बालव 02:09 तक ,-माघ , पक्ष-शुक्ल,सूर्योदय- 07:09,सूर्यास्त- 06:02।

मेष- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे] परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। जॉब करने वालों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। पीला तथा लाल रंग शुभ है।

वृष- मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लेखनादि कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है।स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक प्लेस पर जाना संभव है।

मिथुन- वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। हेल्थ ठीक रहेगी। सफेद तथा नारंगी रंग समृद्धि कारक है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन का व्यय हो सकता है।

कर्क- संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान विष्णु का ध्यान करते रहें। सफेद रंग शुभ है।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मीठे खानपान में रूचि रहेगी।

सिंह- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी।

कन्या-छात्रों का उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। मानसिक शान्ति तो मिलेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि होगी।

तुला- क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।जॉब में जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। सन्तान से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है।

धनु- मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। श्वांस के रोग से थोड़ा कष्ट संभव है। कम्बल का दान करें। पीला रंग शुभ है।

मकर- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। उड़द का दान करें।

कुंभ- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। हनुमान जी मन्दिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। हरा शुभ रंग है

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु परिवार की स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।हेल्थ से सुखी रहेंगे। गाय को केला खिलाएं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। गरीबों में कम्बल का दान करें। नीला रंग शुभ है।

suman

suman

Next Story