×

12 अगस्त: किस पर बरसेगी शिव की असीम कृपा, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – श्रावण, तिथि – द्वादशी ,पक्ष – शुक्ल, वार – सोमवार,नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा ,सूर्योदय – 05:48,सूर्यास्त – 19:03।

suman
Published on: 12 Aug 2019 2:55 AM GMT
12 अगस्त:  किस पर बरसेगी शिव की असीम कृपा, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: माह – श्रावण, तिथि – द्वादशी ,पक्ष – शुक्ल, वार – सोमवार,नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा ,सूर्योदय – 05:48,सूर्यास्त – 19:03।

मेष सोमवार को घर का माहौल खुशनूमा रहेगा। सावन का अंतिम सोमवार आप पर शिव की असीम कृपा रहेगी। बिजनेस के साथ धन लाभ की भी उम्मीद रहेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। वस्त्र व आभूषण मिलेगा।परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि आखिरी सोमवार का दिन आनंद से भरा है। झगड़े से व वाद-विवाद से बचें। जमीन-जायजाद खरीदने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।नौकरी में लाभ व जिम्मेदारियां बढ़ेगी।। बिजनेस में वृद्धि होने से लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। परिवार व दोस्तों के साथ खुशी का माहौल मिलेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेंगे। बच्चों का ध्यान रखें। शिव चालीसा का 40 दिन व पूरे सावन जाप करें।

मिथुन राशि जातक आखिरी सोमवार का व्रत करें। पूरे सावन महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्य बिजनेस में प्रंशसा व लाभ दोनों मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सरकारी क्षेत्र के काम आसानी से होंगे।

कर्क राशि सावन माह का आखिरी सोमवार भाग्य में वृद्धि का दिन है। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता बढेगी।। स्वस्थ रहेंगे। दोस्तों व परिवार के साथ मस्ती करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। सोमवार का व्रत करें।

कल मनाई जाएगी बकरीद, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सिंह राशि सावन का आखिरी सोमवार को पूजा से दिन की शुरुआत जरूर करें। स्वास्थ्य अधिक ध्यान रखें। खान-पान पर ध्यान दें। हो सके तो घर का बना खाना खाएं। विचारों में नेगेटिविटी बनी रहेगी। आध्यात्म में रुचि, ध्यान व जप करें। मानसिक शांति मिलेगी। पढ़ाई पर ध्यान दें।

कन्या राशि सावन का आखिरी सोमवार जातक के लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होगी। बिजनेस के क्षेत्र में सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीददारी करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है। शिव भगवान की पूजा व मंत्र जाप करें।

तुला राशि सावन का आखिरी सोमवार आपके स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ हो सकता हैं। नौकरी में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ आनंदपू्र्वक समय बिताएंगे। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा। शिव स्तुति से अपना कल्याण करें।

वृश्चिक राशि आखिरी सोमवार को भगवान शिव का दिन है इस माता पार्वती व शिव की पूजा से दिन की शुरुआत करें।वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को मेहनत से सफलता मिलेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। किसी यात्रा पर जाने से परहेज करें।लभविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ अच्छा रहेगा।

रक्षाबंधन 2019: राखी के दिन राशि के हिसाब से पहनें कपड़े, जानें कौन सा रंग है शुभ

धनु राशि सावन के आखिरी सोमवार को आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल अनबन वाला रहेगा। धनहानि का योग है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों को पढने के लिए प्रेरित करें। शिव मंत्र व स्तुति करें।

मकर राशि आखिरी सोमवार सावन व शिव की पूजा का दिन दोस्तों व परिवारजनों के साथ अच्छा गुजरेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। इस समय व्यवसायिक लोगो के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। धन लाभ मिलने के संकते हैं। नये काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि सावन का आखिरी सोमवार मानसिक रुप से कष्ट देने वाला होगा। अधिक खर्च से बचें। वाणी पर संयम रखकर परिवार के साथ रिश्ते बनाकर रखेँ।छात्रों के पढ़ाई के लिए मन की एकाग्र करना होना। इस दिन कार्य सफलता मिलने मे देरी हो सकती है। शिव मंत्र का जाप कर काम बन सकता है।

मीन राशि सावन का आखिरी सोमवार मीन राशि के जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रसन्नता से भरा रहेगा। इस दिन नए कार्य का प्रारंभ करने की इच्छा जागृत हो सकती है। पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों व परिवारजनों के साथ घूमने जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा व कार्य के योग है। व्रत और पूजा से आज के दिन शिव की कृपा बनी रहेगी।

suman

suman

Next Story