×

12जनवरी: सफलता व असफलता से भरा कैसा रहेगा दिन, बताएगा राशिफल

suman
Published on: 12 Jan 2019 12:23 AM GMT
12जनवरी: सफलता व असफलता से भरा कैसा रहेगा दिन, बताएगा राशिफल
X
mercury transit in Leo

जयपुर:शनिवार के दिन शनिदेव की आराधना करें। तिल का तेल व तिल दान करें । शनि मंदिर जाये। आज की तिथि – षष्ठी – 22:05:57तक,नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा08:43:18तक,पक्ष – शुक्ल,योग – परिघ – पूर्ण रात्रि तक,वार – शनिवार,सूर्योदय – 07:22:21, सूर्यास्त – 17:50:40,राहु काल – 09:52:25 से 11:10:58 तक।

मेष:- आज यात्राएं होंगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। नवीन लोगों से बातचीत होगी। कामकाज सामान्य बना रहेगा।

वृषभ:- आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन अधिक खर्च होने की संभावना है।

मिथुन:- मित्रों का साथ मिलेगा। यात्रा हो सकती है। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी, पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा।

कर्क:- विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। किसी से विवाद भारी पड़ सकता है। मिथ्या आरोप लग सकते है, सावधानी बरतें।

सिंह:- कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज पढ़ाई-लिखाई के प्रति मन में रूचि नही होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।

कन्या:- कामकाज में आज सफलता मिलेगी। परीक्षा आदि में निराशाजनक फल मिलेंगे। विपरीत घटनाएं घटित होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला:- आज कामकाज स्थिर रहेगा। यात्राएं हो सकती है। किसी प्रकार के झूठे आरोप लग सकते है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृश्चिक:- मनोरंजक यात्राएं होंगी। परिवार में ख़ुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। झूठे आरोप लग सकते है।

धनु:- आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मकर:- परिवार का उत्तम सहयोग मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर में आनंद तथा प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।

कुंभ:- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नवीन कार्य करने की तरफ झुकाव बना रहेगा। किसी से वाद-विवाद होगा। मानसिक तनाव बनेगा।

मीन:- परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। बेवजह किसी से विवाद होगा।

suman

suman

Next Story