×

रामनवमी का दिन के किसके जीवन में लेकर आएगा खुशियां, जानिए राशिफल

suman
Published on: 13 April 2019 2:47 AM GMT
रामनवमी का दिन के किसके जीवन में लेकर आएगा खुशियां, जानिए राशिफल
X

जयपुर:माह-चैत्र, पक्ष-शुक्ल, वार-शनिवार, तिथि- अष्टमी11:42 तक फिर नवमी,सूर्योदय- 06:03, सूर्यास्त- 06:40। शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहर्त -11:56 से12:47,अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-09 से 10:30 बजे तक।

मेष आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।सूर्य का परिवर्तन सुखद एवं उत्साहवर्धक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृष पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा।

मिथुन आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कला एवं संगीत में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्च भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा।

कन्या आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी।

मकर आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्‍ति से आय के साधन बन सकते हैं।व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।पड़ोसी या भाई के कारण तनाव भी मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

मीन पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

suman

suman

Next Story