राशिफल: मिलेगा प्यार या होगा वार, कैसा रहेगा गुरुवार?

Newstrack
Published on: 15 Jun 2016 11:39 AM GMT
राशिफल: मिलेगा प्यार या होगा वार, कैसा रहेगा गुरुवार?
X

[nextpage title="next" ]

mesh

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें गुरुवार का राशिफल।

मेष: परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। मन फिर भी चिंताग्रस्त रह सकता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृष राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

taurus

वृष: आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। परन्तु मध्याह्न के बाद झगड़े का वातावरण बना रहेगा। फिर भी अपनी मानहानि से बचकर चलें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मिथुन राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

gemini

मिथुन: आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होने की संभावना। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिलने में दिक्कत आ सकती है। भाग्य वृद्धि के प्रसंग तैयार होंगे।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कर्क राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

cancer-kark-horoscope

कर्क: आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन और हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सिंह राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Leo

सिंह: आपको आज वाणी और वर्तनी में संपूर्ण संयम रखना पड़ेगा। स्नेहीजनों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रान्तियों की तिलांजलि दे दें और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। आर्थिक लाभ भी होने की संभावना।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कन्या राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

virgo

कन्या: आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्र वर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें तुला राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

libra

तुला: आज का दिन आप के लिए एकदम शुभ है। धार्मिक कार्य और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। ऊपरी अधिकारियों की तरफ से आप को प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं और मनवांछित वृद्धि होगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृश्चिक राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Scorpio

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है। धार्मिक यात्रा या दैवीय दर्शन का लाभ मिलेगा। विविध क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें धनु राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Sagi

धनु: किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न ही करें तो आपके लिए बेहतर। हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न करें। आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकर राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

capri

मकर: आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से आपका मन व्यग्र बनेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुंभ राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Aquarius

कुंभ: आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिन भर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मीन राशि के बारे में..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Pisces

मीन: अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परन्तु मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यश-कीर्ति मिलेगी।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story