×

17 दिसंबर: जानिए किसकी राशि जातक के आमदनी में होने वाली है अप्रत्याशित वृद्धि

suman
Published on: 17 Dec 2018 2:44 AM GMT
17 दिसंबर: जानिए किसकी राशि जातक के आमदनी में होने वाली है अप्रत्याशित वृद्धि
X

जयपुर: हिन्दू पंचांग में हिन्दू तिथियां बताई जाती हैं। अगर आप भी आज कोई शुभ कार्य करने वाले है, तो उससे पहले शुभ मुहूर्त, तिथि व नक्षत्र आदि जानना आवश्यक होता है, ताकि काम में कोई अड़चन न आएं। इस हिन्दू पंचांग स्टोरी में जानिए 17 दिसंबर 2018 (शुक्रवार) का पंचांग- तिथि - 17 दिसंबर 2018 (सोमवार), सूर्योदय - 07:12, सूर्यास्त - 05:23 तिथि - नवमी 07:29 तक पश्चात् दशमी , राहुकाल - सुबह 08:28 से 09:44 तक (राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं)

मेष आज बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही रहेंगे। क्या न करें- अहंभाव की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अहं न पालें।

वृष आज नौकरी वाले जातकों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। क्या न करें- आज अपने कार्य को दूसरों पर न डालें। अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है।

मिथुन आज आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। कान में आपको परेशानी हो सकती है। क्या न करें- आज आपका गुस्सैल स्वभाव मधुर वातावरण को भंग न कर दे, इसका ध्यान रखें।

कर्क आज आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। क्या न करें- आज अपने साथी पर किसी प्रकार की जोर-जबर्दस्ती न करें, नुकसान संभव है।

सिंह आज सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। क्या न करें- व्यापार करने वाले उधार न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।

कन्या आज मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्या न करें- आज जिम्मेदारी से भागे नहीं।

तुला आज नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में जैसे तैसे काम चलता रहेगा। क्या न करें- आज गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें, अन्यथा काफी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक आज आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।

धनु आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। क्या न करें- आप प्रोफेशनल कारणों के प्रभाव में किसी प्रकार का निजी निर्णय न लें।

मकर आज संतान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। क्या न करें- आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में नहीं रखें।

कुंभ आज आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी वाले लोगों के लिए बेहतर दिन है। क्या न करें- किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें।

मीन आज घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।

suman

suman

Next Story