×

किसकी सुधरेगी आर्थिक स्थिति, किस पर बढ़ेगा जिम्मेदारियों का बोझ, जानिए राशिफल

suman
Published on: 17 Jan 2019 12:17 AM GMT
किसकी सुधरेगी आर्थिक स्थिति, किस पर बढ़ेगा जिम्मेदारियों का बोझ, जानिए राशिफल
X

जयपुर: आज एकादशी तिथि दिन गुरुवार है। आज की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। शास्त्रों में आज की एकादशी का महत्व बहुत है। सूर्योदय-7.24 व सूर्यास्त-5.52।

मेष आप अपने नौकरी पेशा के जीवन में पहले से अधिक बढत बनाने के लिए तैयार होगे। आप देखेंगे कि आज आपकी जिम्मेदारियों को और विस्तारित किया गया है। आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। वाणी पर संयम रखें।आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा। पीला रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ अपने लोगों से कुछ जरूरी चर्चाओं को छेड़ तो देंगे। किन्तु उसकी उपयोगी बातों की अनसुनी कर सकते हैं। जिसका नुकसान आपको आने वाले समय में होगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें। जिससे आपको हानि हो सकती है। आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा। गुलाबी रंग आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे।करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें। आज के लिए आपका शुभ अंक 1 रहेगा। नारंगी रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

कर्क स्वास्थ्य पहले के मुकाबले अधिक अच्छा है। सांस व रक्त जैसे रोग नहीं है। आज आप अपने प्रेम संबंधों में कुछ उपहारों को देने की तैयारी में होगे। किन्तु आय को लेकर चिंता होगी।आपके लिए बहुत खास है आपको हर काम में सफलता मिलेगी। हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आप सावधानी बरतें। आपका शुभ अंक 4 रहेगा। सफेद रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

सिंह अपने पूंजी लाभ को और बढ़ाने के लिए कुछ नया करने के मूड़ में होगे। जिससे आपको आज कुछ लाभ प्राप्त हो, आज आप अपने सगे भाई-बहनों से मिलजुल कर चलने में कामयाब होगे।आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें। विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, घर में बड़ो के साथ मनमुटाव हो सकता है।आज के लिए आपका शुभ अंक 9 रहेगा। लाल रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

कन्या आज आप अपने पुराने लेन-देन को चुकाने के लिए तैयार होगे। हालांकि आज कुछ मामलों को निपटाने में सफलता जरूर होगी। किन्तु लेन-देन पड़े होगे। आज भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे कोई भी काम हो तो सोच समझकर करे। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।आज के लिए आपका शुभ अंक 8 रहेगा. पर्पल रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

तुला खान-पान के विषय में अधिक सकर्त होगे। यदि आप नौकरी या पेशा से युक्त है। तो आज आपकी अधिक सफलता पूर्ण स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होगे। वैवाहिक जीवन भी सुखद व सुन्दर होगा। किसी भी चीज को लेकर जिद आज ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है.। आपका शुभ अंक 2 रहेगा. ग्रे रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक आज किसी से ना उलझें। आप अपनी पिछली गलतियों को सुधारने के लिए तैयार होगे। क्योंकि जल्दी के कारण आप कुछ गलत निर्णय ले लिए है। जिन्हें आज सुधारना चाहेंगे।कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा। शुभ अंक 6 रहेगा. आसमानी रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

धनु आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा होगा। जिससे आप प्रसन्न होकर अपने कामों को और अच्छे ढंग से करना चाहेंगे। आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है. गाड़ी संभलकर चलाएं. आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा. केसरिया रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

मकर आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें।आज आप अपने घरेलू उपयोगी की वस्तुओं को जहाँ जुटाने के लिए तैयार होगे। वहीं माता-पिता के साथ भी समांजस्य बना लेगे। स्वास्थ्य सामान्य होगा। साथ ही सेहत बिगड़ सकती है। किसी पुराने करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है।आज के लिए आपका शुभ अंक 7 रहेगा. नीला रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ आपको धन लाभ होगा।हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा।किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा. पीला रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।आज आप व्यवसायिक उन्नति को बढ़ाने के लिए पहले से अधिक सोचेंगे। और कुछ संसाधनों को भी जुटाने में लगे होगे। परिवार के लोगों का बढ़िया सहयोग होगा।

मीन आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपका खर्च बढ़ेगा। साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है।सफलता के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में कुछ नरमी की स्थिति होगी। प्रेम संबंधों में आज तनाव तथा आपसी कलह होगी। जिससे दोनो तरफ चिंता की स्थिति होगी।आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा. क्रीम रंग आज के दिन आपके लिए शुभ होगा।

suman

suman

Next Story