×

18 अगस्त: कैसा गुजरेगा रविवार का दिन, बताएगा पंचांग व राशिफल

जयपुर : माह – भाद्रपद, तिथि – तृतीया – 25:15,पक्ष – कृष्ण, वार – रविवार, नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद ,सूर्योदय – 05:51,सूर्यास्त – 18:58, राहुकाल – 17:19 से 18:58।

suman
Published on: 17 Aug 2019 5:30 PM GMT
18 अगस्त: कैसा गुजरेगा रविवार का दिन, बताएगा पंचांग व राशिफल
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर : माह – भाद्रपद, तिथि – तृतीया – 25:15,पक्ष – कृष्ण, वार – रविवार, नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद ,सूर्योदय – 05:51,सूर्यास्त – 18:58, राहुकाल – 17:19 से 18:58।

मेष रविवार को मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। मां प्यार व सहयोग मिलेगा। बिजनेस सहीं चलेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी।ऑफिस में विरोधी आपका बुरा चाहेंगे। सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृष रविवार को सुखों में वृद्धि होगी। घर के जरूरी सामान या फर्नीचर की खरीददारी कर सकते है। परिवार के सदस्यों की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। बिजनेस व नौकरी में लाभ के योग है। किसी को दान दें दिन अच्छा गुजरेगा।

मिथुन रविवार को ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। मानसिक-शान्ति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। बिजनेस व निवेश में लाभ होगा। पत्नी की नाराजगी बनी रहेगी। बच्चों का ख्याल रखें।

कर्क रविवार को किसी वजह से परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से अनबन होगी। यात्रा करेंगे व परेशानी भी आएगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस सही चल रहा है। निवेश के लिए सही दिन नहीं है।

इस दिन है कान्हा का जन्मोत्सव, इसलिए करें ये सारे उपाय, जीवनभर भरा रहेगा भंडार

सिंह रविवार को रचनात्मक काम में मन लगेगा व सफल होंगे। छुट्टी के दिन पार्टी व पिकनिक में समय बितेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ेगा। नौकरी को लेकर सावधान रहे। बिजनेस में लाभ के योग है।

कन्या रविवार को मान सम्मान बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव होगा। अचानक खर्चों में वृद्धि होगी। किस्मत से लाभ मिलेगा। बिजनेस व निवेश के लिए दिन शुभ है । नौकरी में लाभ व नई नौकरी मिलने के आसार है। परिवार का साथ मिलेगा व पत्नी को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला रविवार छुट्टी का दिन दोस्तो व परिवार के साथ मस्ती करते हुए बितेगा। घर मे कुछ सामान की खरीद करेंगे। कपड़ों की खरीद कर सकते है। धन में वृद्धि होगी सयंम रखें। निवेश व बिजनेस के लिए समय सही चल रहा है। नौकरी मे साथ मिलेगा। प्रतिष्ठा भी बढेगी।

वृश्चिक रविवार को मन में नकारात्मक विचार आने का दिन हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान दें। पत्नी का साथ मिलेगा, उपहार मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।बिजनेस मे लाभ मिलेगा।

सफलता का मंत्र है श्रीकृष्ण, इन बातों को अमल कर अपने जीवन को बनाए सार्थक

धनु रविवार को सामान के चोरी होने से मन उदास रहेगा। यात्रा के योग बन रहे है सावधान रखें नहीं तो समान के खोने का डर सताएगा। बिजनेस में सभल कर निवेश करें। नौकरी में प्रमोशन व कलीग्स का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, वाणी में सन्तुलन बनाये रखें। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। किसी तीसरे को ना आने दें।

मकर रविवार को उधार दी हुई राशि मिलने से खुशी होगी। यात्रा से लाभ होगा, लेकिन परिवार में कोई परेशानी सकती है। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा, जिससे काम बिगडेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस में सतर्क रहे।

कुंभ रविवार को सामाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे खुश रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। सुख के साधनों में खर्च होगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। पत्नी व दोस्तों का साथ मिलेगा। मां की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन रविवार को आलस से परेशान रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। दोस्तों से धोखा खाएंगे। नौकरी व बिजनेस में लाभ मिलेगा।

suman

suman

Next Story