×

18 जुलाई: शुभ रहेगा या अशुभ, गुरुवार के दिन आपकी किस्मत का हाल जानिए पंचांग व राशिफल

आज के दिन आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की परिस्थिति से गुज़ारना पड़ सकता है। परिस्थिति को हो सके तो पहले समझे बाद में अन्य सुयोग्य या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले कर ही आज आगे बढ़े। आज हो सके तो फ़िज़ूल की यात्रा को टाल दें।

suman
Published on: 18 July 2019 4:05 AM GMT
18 जुलाई: शुभ रहेगा या अशुभ, गुरुवार के दिन आपकी किस्मत का हाल जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर:तिथि : द्वितीया पूर्ण रात्रि तक,नक्षत्र : श्रवण 25:34:19 तक,पक्ष : कृष्ण पक्ष,वार : गुरूवार,सूर्योदय का समय : 5:34:27,सूर्यास्त का समय : 19:19:55

मेष 18 जुलाई के दिन ऋण से मुक्ति मिलने की पूरी सम्भावना है। मनोकांक्षा पूर्ण होगी तथा वाँछित वस्तु की प्राप्ति भी सम्भावित है। शारीरिक स्वास्थ्य दिन भर ठीक ही रहेगा पर पेट या ऊपरी भाग से सम्बंधित रोगों की शिकायत हो सकती है।

वृषभ 18 जुलाई के दिन आप आलस्य, असन्तोष, उदासीनता या मन में निराशा जैसे नकारात्मक स्थिति से दूर ही रहें। आप थोड़ा सम्भलकर दिनचर्या का आयोजन सुनिश्चित करें। हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में अपयश प्राप्त हो, सम्भलें।

मिथुन 18 जुलाई के दिन आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा तथा कार्यों में असफलता हाथ लगने की शंका रहेगी। हो सकता है मानसिक स्थिति भी सहयोग न दें, बल्कि अशान्ति एवं भयग्रस्त मन रहें। सर्वाधिक अनिष्टकारक परिस्थितियों से भी आपको गुज़रना पड़ सकता है।

कर्क 18 जुलाई आप दैनिक व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर लाभ प्राप्त करेंगे। पूरा दिन आपको सफलता तथा यश की प्राप्ति प्रदान कराने वाला होगा। मित्रों से मित्रता प्रगाढ़ होगी। भाई-बन्धुओं से सम्बन्धों में सुधार होगा।

सिंह 18 जुलाई के दिन आप अपने महत्वपूर्ण कार्य न करें, हो सकता है कार्यों में विघ्न या रुकावटें आ जाये। आप हो सके उतना ध्यान अपने आर्थिक व्यय पर रखें। भलाई के कार्य में अपयश भी मिल सकता है, आज न करें।

कन्या 18 जुलाई के दिन आपको पत्नी और सन्तान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। मन में प्रफुल्लता रहेगी तथा मन शान्ति भी पाएगा। व्यवसाय में धनलाभ होगा। भाग्य का साथ पूरा मिलेगा तथा विशेष आनन्ददायक तथा उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा।

तुला 18 जुलाई के दिन आपके स्वास्थ्य में कमी रहेगी, या पुराने रोग से परेशानी भी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को सम्भालें। आज का दिन आपके लिए अशान्ति या पराधीनता का अनुभव करानेवाला सिद्ध हो सकता है। धन के अपव्यय से बचें।

वृश्चिक18 जुलाई के दिन आपको मित्रों-स्नेहीजनों से लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। स्त्रीवर्ग से लाभ मिलेगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। आप पूरा दिन सुगठित आयोजन एवं मनोकांक्षा के साथ सुख से व्यतीत करेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

धनु 18 जुलाई के दिन आप अपने व्यवसाय को विस्तारने के बारे में विचार करेंगे। अपनी दैनिक आय पर ध्यानआज के दिन आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की परिस्थिति से गुज़ारना पड़ सकता है। परिस्थिति को हो सके तो पहले समझे बाद में अन्य सुयोग्य या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले कर ही आज आगे बढ़े। आज हो सके तो फ़िज़ूल की यात्रा को टाल दें। केंद्रित करेंगे। यदि कोई शुभ कर्म करने का सोच रहें है तो आज का दिन आपका साथ भी देगा। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों का साथ भी मिलेगा।

मकर 18 जुलाई के दिन व्यवसाय में सावधानी न रखने पर आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अन्य के कार्यों एवं योजनाओं में दखलअंदाज़ी न करें, मानहानि या अपने व्यक्तित्व पर संकट भी आ सकता है।

कुम्भ 18 जुलाई के दिन आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की परिस्थिति से गुज़ारना पड़ सकता है। परिस्थिति को हो सके तो पहले समझे बाद में अन्य सुयोग्य या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले कर ही आज आगे बढ़े। आज हो सके तो फ़िज़ूल की यात्रा को टाल दें।

मीन 18 जुलाई को आपका कोई भी कार्य बिना अड़चन या विघ्न के सम्पन्न हो सकता है। दैनिक व्यवसाय में लाभ होगा। आप अपने स्वभाव के हिसाब से कार्य कर पाएंगे। जीवनसाथी से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा।

suman

suman

Next Story