TRENDING TAGS :
19फरवरी: आज के दिन बजरंगबली की किसके ऊपर है दृष्टि, जानिए मंगलवार राशिफल
जयपुर: मंगलवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल,नक्षत्र अश्लेषा सूर्योदय 7.00 सूर्यास्त 6.12सत्यव्रत पूर्णिमा, माघ स्नान, पूर्णिमा व्रत।
मेष - धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष -आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के सानिध्य एवं सहयोग भी मिल सकता है।गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन - आत्मविश्वास से पारिपूर्ण रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
कर्क - आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टपूर्ण हो सकता है।
सिंह - आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है।सूर्य को जल दें। मन को नियंत्रण रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक न हों।
कन्या - मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
तुला - मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक - नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु - मन अशान्त रहेगा। परिवार को समस्याएं परेशान कर सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर - मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रूचि रहेगी।बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। समय को नष्ट न करें। व्यावसायिक दिशा में ही अधिक से अधिक समय दें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ - मानसिक तनाव रहेगा। परन्तु जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन - मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के तनाव स्वयं को कमजोर कर रहे हैं। उनसे मुक्त रहने के लिए अपने आराध्य या धर्म के उपदेशों को सुनें।शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा।