×

एक तारीख अगस्त का पहला दिन, किसके जीवन में लाएगा खुशियां, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – श्रावण, तिथि – अमावस्या पक्ष – कृष्ण, वार – गुरूवार, नक्षत्र – पुष्य ,योग – सिद्धि , सूर्योदय – 05:42, सूर्यास्त – 7.12

suman
Published on: 1 Aug 2019 3:18 AM GMT
एक तारीख अगस्त का पहला दिन, किसके जीवन में लाएगा खुशियां, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: माह – श्रावण, तिथि – अमावस्या पक्ष – कृष्ण, वार – गुरूवार, नक्षत्र – पुष्य ,योग – सिद्धि , सूर्योदय – 05:42, सूर्यास्त – 7.12

मेष बृहस्पतिवार के दिन मेस जातक के लिए शुभफलदायी है। कोई खास है जो आपसे आज मिलने आ सकता है। परिवार व जीवन साथी के साथ सहयोग पूर्ण रवैया रखेंगे। धन के लिए अच्छा रहेगा। सेहत खराब रह सकता है। मां के सेहत का ख्याल रखें। बच्चों व दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे। शिव भगवान को जल चढाएं।

वृष बृहस्पतिवार के दिन जातक के लिए उदासी लेकर आने वाला है। परिवार के साथ भी मिला जुला दिन रहने वाला है। शादीशुदा जातक की आपस में नहीं बनने वाला है। वाद-विवाद से दूर रहे। जहां तक हो सकें, अनावश्यक बातों में न पड़ें। धैर्य से काम लेकर उसका निराकरण करेंगे तो अच्छा रहेगा। बच्चों की परवरिश में संभलकर कदम उठाएं।

मिथुन बृहस्पतिवार के दिन मिथुन जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी कार्य करेंगे, उन कामों में आपको सफलता मिलेगी। अनावश्यक क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आपका हित होगा। अनावश्यक खर्चों से भी बचने की जरूरत है। परिवार को समय देंगे तो उनके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क बृहस्पतिवार के दिन सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपके खिलाफ सब रहेंगे। फिर भी बॉस के आप प्रिय रहेंगे। क्योंकि मेहनती लोगों की सदैव पुछ रहती है।

गलत जन्म तिथि मामले में आजम के बेटे को बयान के लिए कोर्ट ने किया तलब

सिंह बृहस्पतिवार के दिन शुभ है। कुछ जातकों को नौकरी मिलेगी। उनके लिए यह समय मौज- मस्ती व पार्टी का है। निवेश सोच-विचार कर करें, अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ संबंधी परेशानी रहेगी। ससुराल में आपका विवाद हो सकता है। पढ़ाई में परिणाम अच्छे नहीं आने से मन खिन्न रहेंगे।

कन्या बृहस्पतिवार के सोच–समझकर बोले। कुछ नयी योजनाएं बनेगी। ऑफिस व बिजनेस में सतर्क रहें। कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।समाज में सम्मान मिलने से आज के दिन प्रसन्न रहेंगे।

तुला बृहस्पतिवार के दिन मंगलकारी है। धन लाभ होगा। ऑफिस में भी काम को पसंद किया जाएगा। परिवार के साथ अच्छा दिन बीत सकता है। किसी योजना को लेकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आज के दिन केला के पेड़ में जलाएं।

वृश्चिक बृहस्पतिवार के प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से खूब पटेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।नौकरी व बिजनेस में परिणाम मन के अनुसार नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे।

धनु बृहस्पतिवार के दिन बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने का योग नजर आएगा।। नौकरी के लिए अगर कोई प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। परिवार व पत्नी का सहयोग मिलेगा। सेहत भी अनुकूल रहेगा। जातक भावनाओं पर काबू रखें।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे में हो सकती है बारिश

कर बृहस्पतिवार के दिन जातक के लिए शुभ है। प्रयास सफल होंगे। जिन कामों को लेकर आप लम्बे समय से प्रयासरत है, वह काम बनते नजर आएंगे। इससे उत्साह बढ़ेगा।। मन में सकारात्मक भाव रहने से बच्चों को सही मार्गदर्शन करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

कुंभ बृहस्पतिवार के दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है, इसलिए सावधान रहें। धन के मामले में सावधानी बरतें। कोई परेशानी अचानक से आ सकती है। कुछ लोग उत्साह को कम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अच्छे कर्म करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सामान्य दिन रहेगा। नौकरी में जातक के काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन बृहस्पतिवार के दिन भाग्य आपका साथ देगा। जो भी प्रयास करेंगे, उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य बनेंगे। आज पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में भी अच्छा महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

suman

suman

Next Story