×

2जनवरी:नये साल का दूसरा दिन, क्या होगा आपके जीवन पर ग्रहों का प्रभाव, राशिफल

suman
Published on: 2 Jan 2019 12:00 AM GMT
2जनवरी:नये साल का दूसरा दिन, क्या होगा आपके जीवन पर ग्रहों का प्रभाव, राशिफल
X

जयपुर: चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा और 3 बजकर 48 मिनट के बाद कन्या में आएगा।सूर्योदय 07:13 ,सूर्यास्त 05:34,पक्ष कृष्ण,विक्रम संवत- 2075,शक संवत- 1940,वार- बुधवार,राहुकाल- दोपहर 1224 से 1341 बजे तक।

मेष नई योजना फायदेमंद रहेगी। वाहन के क्रय विक्रय में सावधानी अत्‍यंत आवश्‍यक है। सेहत मे प्रति सचेत रहें। परिवार में उत्‍साहपूर्ण माहौल रहेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। धर्म, कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृष व्‍यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। समाज और परिवार में मान सम्‍मान के अवसर मिलेंगे। बच्‍चों की तरफ से चिंतामुक्‍त होंगे। मन लगाकर कार्य करें। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन बीमारी पर पैसा खर्च हो सकता है। योजनानुसार काम पूर्ण कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों और गतिविधियों में उत्‍साह से भाग लेंगे। विद्यार्थियों को आशानुरुप सफलता मिलेगी। भूमि, भवन के काम बनेंगे। यात्रा शुभ।

कर्क नया कार्य सोच समझकर आरंभ करें। सामान्‍य कार्यों में अधिक ऊर्जा लगाना पड़ेगी। निवेश में जोखिम अधिक है। खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग मिलेगा।

सिंह वाद, विवाद से नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। मित्रों का व्‍यवहार अच्‍छा नहीं रहेगा। व्‍यापार व नौकरी सामान्‍य रहेगी। यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कन्या कुछ कानूनी अड़चनें तकलीफ दे सकती हैं। रुका पैसा आने की पूर्ण संभावना है। दांपत्‍य जीवन में परस्‍पर प्रेम व सहयोग बढ़ेगा। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी। किसी से उपहार मिल सकता है।

तुला निवेश सोच समझकर करें। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जमीन जायदाद के संबंध में धोखा हो सकता है। मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक परिश्रम से कार्य सिद्ध होंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। सकारात्‍मक सोच हितकर साबित होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। निवेश से अच्‍छा लाभ मिलेगा।

धनु जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक जीवन में नई ताजगी आएगी। मनोबल मजबूत बनेगा। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। बच्‍चों की बेहतरी के लिए धन खर्च होगा। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेेगी।

मकर कारोबार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ सकती है। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान सम्‍मान बढ़ेगा।

कुंभ व्‍यापार में परिवर्तन की योजना बन सकती है। मनोबल व आत्‍मविश्‍वास बनाए रखें। पारिवारिक सुख में कमी के आसार हैं। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन सेहत खराब होने से कष्‍ट बढ़ सकता है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग व प्रेम मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश लाभदायक।

suman

suman

Next Story