×

20 जून: पंचांग व राशिफल से जानिए किसका दिन शुभ है किसका अशुभ,किसे मिलेगी खुशी, किसे गम

माह-आषाढ़, पक्ष-कृष्ण, वार-गुरुवार, तिथि- तृतीया 05:09 बजे के बाद चतुर्थी, नक्षत्र-उत्तराषाढा 03:40  तक फिर श्रवण, करण-विष्टि 05:09 तक फिर बव, सूर्य राशि-मिथुन स्वामीग्रह-बुध, चंद्र राशि-  मकर, स्वामीग्रह-शनि, सूर्योदय- 05:28 ,सूर्यास्त; 07:17 ।शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:50, राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे तक 03 बजे तक।

suman
Published on: 20 Jun 2019 12:36 AM GMT
20 जून: पंचांग व राशिफल से जानिए किसका दिन शुभ है किसका अशुभ,किसे मिलेगी खुशी, किसे गम
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: माह-आषाढ़, पक्ष-कृष्ण, वार-गुरुवार, तिथि- तृतीया 05:09 बजे के बाद चतुर्थी, नक्षत्र-उत्तराषाढा 03:40 तक फिर श्रवण, करण-विष्टि 05:09 तक फिर बव, सूर्य राशि-मिथुन स्वामीग्रह-बुध, चंद्र राशि- मकर, स्वामीग्रह-शनि, सूर्योदय- 05:28 ,सूर्यास्त; 07:17 ।शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:50, राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे तक 03 बजे तक।

मेष राशि गुरुवार का दिन लाभदायक रहने वाला हैं, सोचे हुए काम पूरे होंगे, मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे, व्यापार में आपको लाभ होगा, बच्चों से खुश मिलने के संकेत हैं।कारोबार में लाभ रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि गुरुवार को नए कामो के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा, हित्य एवं लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों से संबंधिक कोई भी काम करने से बचना होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। आज दफ्तरों में ज्यादा काम से की वजह से परेशानी हो सकती हैं, बड़ो का साथ रहने से काम बनेंगे, जिससे घर का माहौल खुशी भरा रहेगा।

मिथुन राशि गुरुवार को मेहनत से काम करे जल्दी ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी,आज फिजूल का खर्चा न करे, ऑफिस में लोगो का सहयोग मिलेगा, धार्मिक जाने की योजना बना सकते हैं, दोस्तों के सहयोग से आपको लाभ होगा।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि गुरुवार को सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने के रास्ते दिखाएं ,व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है,अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। कोर्ट से संबंधित कामों के लिए अच्छा दिन नहीं हैं, बच्चो का स्वास्थ खारब हो सकता हैं।

सिंह राशि गुरुवार को छात्रों को सकारात्मक सोच से मेहनत करने की जरूरत हैं जिससे वह भविष्य ठीक कर सकते हैं, स्वास्थ्य खराब रह सकता है, आर्थिक पक्ष में आपको थोड़ी सावधान रहना चाहिए, फालतू खर्च से बचना चाहिए। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।

कन्या राशि गुरुवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा,काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है, नए कामों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, लाइफ पार्टनर के सहयोग की वजह से आपको लाभ होगा। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नए मकान या वाहद की खरीद का शुभ समाचार आ सकता है।

तुला राशि गुरुवार को दोस्तों से साथ बाहर जाने की योजना बनना सकते हैं , लाइफ पार्टनर से किसी भी तरह की राय लेना बेहतर रहेगा, आज धार्मिक स्थल में जा सकते हैं, आज थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन लाभदायी होगा।

वृश्चिक राशि गुरुवार को छात्रों को सफलता मिलेगी, काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं, सामाजिक जगह पर आपका सामना होगा, दफ्तर में आज कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा और मन प्रसन्न होगा।आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है।

धनु राशि गुरुवार का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में आपको लाभ हो सकता है, दफ्तरों में आपका सहयोग मिलेगा, परन्तु आपको परेशानी भी हो सकती हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगिलक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि गुरुवार को लोगो से सोच समझ से बात करनी चाहिए, बच्चों के दिन बेहतर रहेगा, व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है, कामकाज के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे।

कुम्भ राशि गुरुवार को आत्मविश्वास से काम करेंगे, व्यापार में धन लाभ होगा, लव लाइफ बेहतर रहेगा, छात्रों के लिए दिन मेहनत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा, लाइफ पार्टनर रिश्ते मजबूत होंगे, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। वाहनसुख मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी।

मीन राशि गुरुवार को नौकरी की तलाश व्यक्तियों के लिए आज अच्छा दिन रहने वाला हैं, आज अपनी प्रतिभाओं को देखने का दिन शुभ रहेगा, संतान से आपको खुशी मिल सकती हैं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य के व्यस्त रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन ताजगी का अनुभव होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे।

suman

suman

Next Story