×

23 दिसंबर राशिफल: क्या कहते हैं आज के सितारे,कब रहेगा शुभ व अशुभ मुहूर्त

suman
Published on: 23 Dec 2018 2:59 AM GMT
23 दिसंबर राशिफल: क्या कहते हैं आज के सितारे,कब रहेगा शुभ व अशुभ मुहूर्त
X

जयपुर:आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे जिसका स्वामी बुध है। आज रविवार है। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें और साथ में श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ भी करना पुण्यदायी है।तिथि-प्रतिपदा,वार-रविवार,नक्षत्र-आद्रा,करण-बालव-09:48:42 तक,माह-पौष,सूर्योदय-07:09,सूर्यास्त-सायं 05 :43,सूर्य राशि- धनु, स्वामीग्रह-गुरु, चंद्र राशि- मिथुन, स्वामीग्रह-बुधराहु काल-04:24 सायं से 05:43 तक।

मेष -आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष - वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क - आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में कठोरता का प्रभाव रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह - धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या - कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला - संचित धन में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक - किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक होंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर - मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ - मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मीन - नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

suman

suman

Next Story