×

खुशी-गम का कौन सा है रंग, जानें गुरुवार का होली स्पेशल राशिफल

Admin
Published on: 22 March 2016 10:57 AM GMT
खुशी-गम का कौन सा है रंग, जानें गुरुवार का होली स्पेशल राशिफल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: होली रंगों का त्योहार है यह तो सब जानते है, यह रंग बहुत खास होते है जो हमारे जीवन को खुशी से भर देते हैं और यह रंग प्यार का हो तो कहना ही क्या। इस होली पर आप अपनी सोई हुई किस्मत को भी संवार सकते हैं, वो भी मामूली से उपाय करने मात्र से। बस ध्यान रखें कि आपको होली के दिन किस वस्तु का दान करना है अथवा किस रंग का प्रयोग करना है।

ज्योतिषाचार्य सागर महाराज के अनुसार होली का दिन मतलब गुरुवार का राशिफल आपके जीवन में कौन सा रंग लेकर आ रहा है। इस दिन यदि आप थोड़ा सा दान और ये काम करें तो आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन होने की संभावना बन सकती है।

durga

मेष: अगर आपको गुस्सा ज्यादा आता है तो आप लाल रंग से दूर रहे और पीला व हरा रंग होली खेलने के लिए प्रयोग करें। घर से पीले रंग का धागा हाथ में बांध कर निकले। हरा रंग किसी कन्या को दान दें। जिससे आपके होने वाले नुकसान रुक जाएंगे , शाम को अपनी छोटी बहन या बेटी को हरा कपड़ा उपहार में दें।

ये काम करें- मां दुर्गा को गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

ganesh

वृष: आपके विवाहित जीवन में कुछ परेशानी वाला चल रही है, आप लाल रंग को किसी मजदूर को दान दें, तभी होली खेलना। होली का ये दिन आपके लिए कु्छ खास खबर लायेगा, जो आपकी जिंदगी बदल देगा हो सकता है। कोई रुठा हुआ मान जाए, या खोए हुए के मिलने की संभावना है। गरीबों को दान करें।

ये काम करें- भगवान श्रीगणेश को मिश्री का भोग लगाएं। DUGGA

मिथुन: आपके लिए हरा रंग बहुत लक्की है। इस होली पर जितना हो सके इस रंग का प्रयोग करें। नीले काले रंग से दूर रहे किसी विवाहित महिला को इस दिन मीठी चीज खिलाये और चिड़िया को दाना डालें, खून से जुड़ी समस्या हो सकती है जो आपको परेशान कर सकती है, उसके लिए आप पुराने कपड़ों का दान करें।

ये काम करें- मां दुर्गा को गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं

dfjk.gkht

कर्क: आप बहुत इमोशनल हो जाएंगे। इस दिन कोई आपका दिल दुखा सकता है या कोई नुकसान हो सकता है आप सफेद रंग से होली खेले, साथ में पिंक रंग का प्रयोग कर सकते है। पीला रंग आप अपने पास रखे जिससे आप का कोई नुकसान न कर सके।

ये काम करें- शिवलिंग का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें।

hanuman

सिंह: इस राशि के लोग होली खेलना कम पसंद करते हैं। होली अपनी पसंद से ही खेलते है। पीला रंग अधिक प्रयोग करे। साथ में केसरी रंग रखे जो आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। लाल रंगों को दूर रखे। नीला रंग किसी को दान करें। होली पर रुके काम बन जाएंगे।

ये काम करें- हनुमानजी को घी का दीपक एवं लाल फूल चढ़ाएं।

durwa

ये भी पढ़ें: आपके जीवन में होली का कैसा रहेगा रंग? जानें बुधवार का राशिफल

कन्या: आपको ये होली बहुत कुछ देने वाली है। बस आप कोई गलत निर्णय मत लेना, किसी से राय मांग लेने में आप छोटे नहीं होने वाले। आप हरा रंग का प्रयोग करें और क्रीम रंगों का प्रयोग होली में अधिक करें तो किस्मत अच्छी रहेगी और साथ देगी। पीले रंग की वस्तुओं का दान करना हितकर रहेगा।

ये काम करें- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पण करें।

shiv

तुला: आप तो होली का इंतजार करते हो ताकि होली आए और आप रूठों को मनाए। आपको तो होली खेलने का मौका चाहिए। आप इस दिन कुछ मानसिक परेशान रहेंगे। हरा और नीला रंग बहुत अच्छा है। आप एक सफेद धागा पहने फिर होली खेलने जाए। किसी कन्या को इस दिन मीठा जरूर दें, आपकी सारी परेशानी दूर होगी।

ये काम करें- भगवान शिव के साथ पार्वती की भी पूजा करें।

shivaav

ये भी पढ़ें:राशिफल: मंगलवार लेकर आएगा आर्थिक तंगी या पैसे मिलने के हैं आसार

वृश्चिक: आपको पिछले एक महीने से बहुत गुस्सा आ रहा है। आप एग्रेसिव हो रहे हो। आप हलके रंगो से होली खेले और लाल रंगों से दूर रहे, हो सके तो होली खेलने से पहले किसी काम करने वाले व्यक्ति को लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। हनुमान जी आपकी परेशानी दूर करेंगे। हानुमान मंदिर में चमेली का तेल और सिन्दूर अर्पित करें।

ये काम करें- 108 बार ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

COW

धनु: आपको पीले रंग से होली खेलनी है और क्रीम कलर का एक तिलक घर से लगा कर निकलें, आपको इस दिन कोई पुराना दोस्त मिलेगा। साथ ही, खोया धन वापस मिल सकता है। किसी को जुबान मत देना, न ही कोई वादा करना। शाम को मंदिर जाए और पंड़ित जी के पैर छूने से आपकी सारी परेशानी दूर होने के रास्ते मिलने लगेंगे।

ये काम भी करें...गाय को हरा चारा खिलाएं।

HANIMA

मकर: आप अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा खर्च कर रहे हैं, इस पर नियंत्रण करने जरूरत है। इस होली पर कुछ खोने वाला है। अपनी चीजों को संभालकर रखें। हरा और क्रीम रंग आपके लिए बहुत शुभ है। होली खेलते हुए इन रंगों का प्रयोग करें। क्रीम कलर का धागा बांध कर होली खेलने जाए। आप किसी कन्या को खीर खिलाएं।

ये काम करें- हनुमानजी को सिंदूर एवं तेल अर्पण करें।

RAMJI

कुम्भ: मन में कुछ बैचेनी रहेगी। आप व्यर्थ में कुछ खर्चा करेंगे फिर बाद में परेशान होंगे। किसी महिला से वाद विवाद हो सकता है। चमकीला सफेद रंग बहुत शुभ है। हरा रंग साथ में रखे। अपने अपनी जीवन साथी से ज्यादा नहीं ऊलझना नहीं, तो बात बढ़ सकती है। शाम को किसी कुत्ते दुध जरूर पिलाएं।

ये काम करें- श्रीराम दरबार के दर्शन करें।

jdkggj

मीन: आपका दिमाग कुछ डिस्ट्रब चल रहा है। आपका अपना लिया निर्णय गलत होगा। डबल माइंड रहे हैं आप। अभी कुछ दिन बड़े डिसीजन लें। लाल रंग किस्मत आपकी किस्मत को चमकाने में मददगार होगा। आप चिड़िया को दाना डालना शुरू कर दें। सबसे पहले अपने ईष्ट को रंग लगाने के बाद माता पिता को लगाने के बाद ही खेलने जाएं।

ये काम करें- पीपल को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

Admin

Admin

Next Story