×

28 अक्टूबर: दिवाली के दूसरे दिन कैसा रहेगा समय, जानिए पंचांग व राशिफल

जयपुर:माह – कार्तिक, तिथि – अमावस्या – 09:10:52 तक, प्रतिपदा – 30:15:41 तक, पक्ष – शुक्ल, वार – सोमवार, नक्षत्र – स्वाति , सूर्योदय – 06:29,सूर्यास्त – 17:39,चौघड़िया अमृत – 06:34 से 07:56, शुभ – 09:19 से 10:42, चर – 13:27 से 14:50,लाभ – 14:50 से 16:13।

suman
Published on: 28 Oct 2019 2:27 AM GMT
28 अक्टूबर: दिवाली के दूसरे दिन कैसा रहेगा समय, जानिए पंचांग व राशिफल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर:माह – कार्तिक, तिथि – अमावस्या – 09:10:52 तक, प्रतिपदा – 30:15:41 तक, पक्ष – शुक्ल, वार – सोमवार, नक्षत्र – स्वाति , सूर्योदय – 06:29,सूर्यास्त – 17:39,चौघड़िया अमृत – 06:34 से 07:56, शुभ – 09:19 से 10:42, चर – 13:27 से 14:50,लाभ – 14:50 से 16:13।

मेष दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को खुशी की खबर मिलेगी। आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।किसी से वाद-विवाद न करें।

लखनऊ: जमघट के लिए तैयार पतंग बाजार, देखें तस्वीरें

वृष सोमवार को सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मिथुन सोमवार को अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

कर्क सोमवार के दिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

सिंह सोमवार को आपका पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

कन्या सोमवार के दिन कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

आज करेंगे गोवर्धन पूजा तो बनी रहेगी सालभर कान्हा की सब पर कृपा

तुला सोमवार को परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं।वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

धनु दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को आपके परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

मकर सोमवार को आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है।मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

कुंभ: सोमवार के दिन आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।लेकिन दिवाली की थकान बनी रहेगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

मीन सोमवार को परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

suman

suman

Next Story