×

30 जुलाई: मंगलवार के दिन किसके बिजनेस को होगा लाभ, किसे नुकसान, जानिए पंचांग व राशिफल

30 जुलाई को जातक अपनो की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। घूमने जाएंगे। निवेश के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। रामायण पढ़े और दूसरों को सुनाएं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन बढ़िया है।

suman
Published on: 29 July 2019 5:06 PM GMT
30 जुलाई:  मंगलवार के दिन किसके बिजनेस को होगा लाभ, किसे  नुकसान, जानिए पंचांग व राशिफल
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: माह – श्रावण, तिथि – त्रयोदशी नक्षत्र – आद्रा, करण – वणिज, पक्ष – कृष्ण, योग – हर्शण – रात को 10.23 तक, वार – मंगलवार, सूर्योदय – 05:41, सूर्यास्त – 7.13

मेष 30 जुलाई को जातक अपनो की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। घूमने जाएंगे। निवेश के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। रामायण पढ़े और दूसरों को सुनाएं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन बढ़िया है।

वृष 30 जुलाई को नौकरी में कोई पदोन्नति मिलेगी। प्रवास के काम के लिए बढ़िया दिन हैं। आय में वृद्धि होगी। मन की कामनाएं पूर्ण होंगी। सामान की खरीद के लिए उत्तम समय है। जीवनसाथी से प्यार व सम्मान मिलेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन 30 जुलाई को स्त्री सुख मिलेगा, शुभ आयोजन होगा। आंखों का ख्याल रखें। मानसिक चिंता हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में दिक्कत हो सकती है। सकारात्मक रहें। धीर-धीरे सब ठीक होगा। नौकरी व बिजनेस में सब अच्छा रहेगा। खीर का प्रसाद चढाकर बांट दे।

कर्क 30 जुलाई को परिवार में टेंशन रहेगा। माता-पिता का ख्याल रखें। सेहत से परेशान रहेंगे। किसी के प्रति आकर्षण रहेगा। शादी तय होने के चांसेज है। घर में मांगलिक काम होगे। नौकरी व बिजनेस में फायदा है। मंदिर जाएं व दान दें।

सेहत के लिए फायदेमंद या कुछ और कारण, जानिए क्यों जाते हैं मंदिर

सिंह 30 जुलाई को जातक के स्वभाव और व्यक्तित्व में एक आकर्षण होगा। लोग आपके पहनने और बातचीत करने के अंदाज की तारीफ करेंगे। आपके कॉलीग्स आपसे प्रभावित होंगे।जातक के काम निपटाने का प्रेशर रहेगा किसी धार्मिक काम में लगेंगे। पूजा व्रत करेंगे। बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित रहेंगे। सूर्य को लाल फूल के साथ जल चढ़ाएं।

कन्या 30 जुलाई को मेहमान घर आ सकते हैं। शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। अपनो को उपहार देंगे। बिजनेस व नौकरी में सबकुछ ठीकठाक रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ सहयोग्यात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चो के लिए खिलौने लाएंगे। बजरंगबाण पढ़ें।

तुला 30 जुलाई को ऑफिस व नौकरी में परेशानी आ सकती है। बिजनेस में फायदा होगा। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्धटना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ पल सुकुन के बिताने के लिए बाहर जाएंगे। घर में परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों को बाह की चीजें ना छूने दे। हनुमान मंदिर जरूर जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

अगर रोज करते हैं गायत्री मंत्र का जाप,सावन मास में तो जरुर करें, नहीं छू पाएगा कोई पाप

वृश्चिक 30 जुलाई को भाई-बहनो के साथ मस्ती करेंगे। परिवार के साथ प्यार व सौहार्द्र बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। किसी गरीब का कल्याण होगा आपके द्वारा। धन लाभ होगा। साथ में धन का व्यय भी संभव है। ऑफिस में जातक के काम की प्रशंसा होगी। शादीशुदा जातक को संतान सुख मिल सकता है। गाड़ी संभलकर चलाएं।

धनु 30 जुलाई को लोग जातक के पीठ पीछे बातें करेंगे। ऑफिस में आपके आइडिया की चोरी होने की संभावना है प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन के बाद भी प्यार बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा।साथ ही कला के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करें।

मकर 30 जुलाई को भाग्य के बल पर सबकुछ पाएंगे। बिजनेस में लाभ व नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों के तरफ से खुशखबरी मिलेगी,जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी जातक को संतान सुख भी मिलेगा। धन लाभ होगा। खेलकुद में जीत हासिल करेंगे।चोट लगने के भी चांसेज है। हनुमानजी के 12 नाम का जप करें।

कुंभ 30 जुलाई को खर्च ज्यादा रहेगा, आमदनी कम होगी। बिजनेस में नुकसान होगा। अपनो से धोखा खाने का दिन है। प्यार में संभलकर रहे। बिजनेस में सोच-समझकर फैसला ले। किसी को उधार देने से पहले दस बार सोच लें। परिवार के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन करेंगे। सुंदरकांड पढ़ें।

मीन 30 जुलाई को बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। दूसरों से काम निकालने में माहिर रहेंगे। नौकरी में कलीग्स के व्यवहार पर ध्यान दें। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन करेंगे। हनुमान चालीसा पढ़ें ।

suman

suman

Next Story