×

4फरवरी: मेष राशि के जातक को मिलेगा मां का स्नेह, जानिए बाकी का राशिफल

suman
Published on: 4 Feb 2019 5:39 AM IST
4फरवरी: मेष राशि के जातक को मिलेगा मां का स्नेह, जानिए बाकी का राशिफल
X

जयपुर: माघ पक्ष कृष्ण तिथि अमावश नक्षत्र श्रवण सूर्योदय 7.09 सूर्यास्त 6.01 सोमवती मौन अमावस्या ,वाहन, व्यापार, विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

मेष: मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।आज खुद के बारे में ज्यादा चिंता न करें। ईश्वर पर भरोसा करें।

वृष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।आज अपने किसी पुराने सगे या संबंधी से किसी बात पर बहस करने से बचें।

मिथुन: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्‍याओं से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।दिन बहुत ही बेहतर है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढिय़ा रहेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। चुंबकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। आज किसी समस्या को हल्के में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। आज आपके बॉस किसी भी मामले में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे, अत: विवाद से बचें।

कन्या:ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे। आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, अत:यात्रा न करें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

तुला: परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज आपके प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें।

वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सत्ता की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, लेकिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

धनु: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।

मकर: अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा। कई तरह के भाव मन में रहेंगें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आज आप परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें।

मीन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है।



suman

suman

Next Story