×

4 अक्टूबर: इन राशियों को मिलेगी खुशबखबरी, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – आश्विन,तिथि – षष्ठी ,पक्ष – शुक्ल,वार – शुक्रवार,नक्षत्र – ज्येष्ठा ,सूर्योदय – 06:15,सूर्यास्त – 18:04,चर – 06:19 से 07:47,लाभ – 07:47 से 09:14,अमृत – 09:14 से 10:42,शुभ – 12:10 से 13:37। आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की पूजा करें।

suman
Published on: 7 July 2023 7:13 AM
4 अक्टूबर: इन राशियों को मिलेगी खुशबखबरी, जानिए पंचांग व राशिफल
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर माह – आश्विन,तिथि – षष्ठी ,पक्ष – शुक्ल,वार – शुक्रवार,नक्षत्र – ज्येष्ठा ,सूर्योदय – 06:15,सूर्यास्त – 18:04,चर – 06:19 से 07:47,लाभ – 07:47 से 09:14,अमृत – 09:14 से 10:42,शुभ – 12:10 से 13:37। आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की पूजा करें।

मेष शुक्रवार का दिन जातक के लिए बहुत बढिया है।ने गुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी व बिजनेस में ध्यान दे नहीं तो नुकसान संभव है।रिश्तेदारों के साथ कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों का ख्याल रखें नहीं तो मौसमी बीमारी की चपेट आ सकते हैं। आज मां कात्यायनी की की पूजा करें।

Arti Singh और Rashmi Desai पर Personal Comment कर फंसी Shefali Bagga हुई Troll

वृषभ शुक्रवार का दिन धन व बिजनेस की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। धन लाभ होगा। बचत की योजना को अमलीजामा पहनाने का दिन है। स्वस्थ रहेंगे। ससुराल वालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चों के स्कूल में तारीफ होने से पैरेंट्स वाले जातक के लिए खुशियों से भरपूर दिन रहेगा। कात्यायनी की पूजा से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

मिथुन शुक्रवार का दिन दोस्तों के साथ मस्ती में गुजरेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी प्यार व खुशी से रहेंगे। पत्नी का साथ मिलने से ऊर्जा का संचार होगा। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति रहेगी।

कर्क शुक्रवार का दिन परिश्रम से फल देने वाला आपके पक्ष में होगा। नौकरी में सबकुछ आपके पक्ष में होगा। बिजनेस में सफलता मिलती रहेगी। पढाई-लिखाई में मन लगेगा।वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। भाषण लेखन में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

सिंह शुक्रवार का दिन आपके लिए उलझन से भरा रहेगा।कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जातक को परेशानी होगी। मां व पत्नी के साथ इमोशनल रहेंगे। सेहत से परेशान रहेंगे। पड़ोसी से बचकर रहें। बच्चों का ख्याल रखें।

कन्या शुक्रवार का दिन नौकरी में सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा रहेगा। मित्रों व परिवार के साथ मुलाकात खुशहाल रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। छात्रों का पढाई में मन लगेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के आसार है।

Salman Khan की जान को खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा Bollywood में हड़कंप

तुला शुक्रवार का दिन भाई-बंधुओं से प्यार बढ़ेगा। कोई खास का आपके जीवन में प्रवेश होगा।आर्थिक लाभ व समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित करेंगे। किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

वृश्चिक शुक्रवार का दिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी बोली से लोगों का दिल जीत लेंगे। बिजनेस व नौकरी में सफलता मिलेगी। बिमारी से दूर रहेंगे। मां कात्यायनी की पूजा करें समृद्धि बढ़ेंगी।

धनु शुक्रवार का दिन मन में उलझन रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखे। पत्नी व पति के बीच कोई तीसरा आ सकता है।

मकर शुक्रवार का दिन मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक जाएंगे। बारिश में फंसने की पूरी आशंका है।

कुंभ शुक्रवार का दिन दोस्तों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। जीवनसाथी और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परिवार का ख्याल रखें ।भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

मीन शुक्रवार का दिन दूसरों की मदद की भावना जागेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद मिलेगा।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!