×

6 जनवरी: किसके लिए आनंददायक, किसके लिए दुखद है दिन, जानिए राशिफल

suman
Published on: 6 Jan 2019 1:44 AM GMT
6 जनवरी:  किसके लिए आनंददायक, किसके लिए दुखद है दिन, जानिए राशिफल
X

जयपुर:आज रविवार का दिन है तिथि पौषमाह शुक्लपक्ष की प्रतिपदा है। आज सूर्योदय 7.20 सुबह और सूर्यास्त 5.44 शाम है। आज के दिन भगवान सूर्य क जल चढ़ाने से रोग क्लेश दूर होता है।

मेष: आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। विवाद व जल्दबाजी से बचें। शत्रु परास्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। जिससे आपका कार्य न बिगडे अथवा तो नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

वृष: बुद्धि के प्रयोग से लाभ बढ़ेगा। भागदौड़ रहेगी। बड़े सौदे-बड़ा लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें।खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगडने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आप निश्चित समय में आपका कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिकरुप से शांत रह सकते हैं।

मिथुन: आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रुप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। आनंदोत्सव में हिस्सा मिलेगा।

कर्क: भागदौड़ रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। झंझटों-झगड़ों में न पड़ें। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालो के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह: सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदररुप से संपन्न होगा। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रो के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। चिंता तथा भय बना रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या:परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी। मां का स्वास्थ्य बिगडेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखिएगा। धन का खर्च होगा। कर्ण तथा नेत्र पीड़ा संभव है। स्वाभिमान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद न करें।

तुला: भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आशंका-कुशंका रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेगी। विवाद न करें।

वृश्चिक: व्ययवृद्धि से तनाव होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है।

धनु: किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्तिमें वृद्धि होगी।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। ‍चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मकर: जल्दबाजी न करें। कानून का पालन करें। नई योजना लागू होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा।

कुंभ: इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा।धर्म-कर्म में रु‍चि रहेगी। कार्यसिद्धि के योग हैं। लाभ की स्थिति रहेगी। अस्वस्थता तथा मनोमालिन्य रह सकते हैं।

मीन: इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।जल्दबाजी-जोखिम आदि घातक सिद्ध हो सकते हैं। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। हानि संभव है।

suman

suman

Next Story