×

7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, जानें कैसा रहेगा आज

7 दिसंबर दिन सोमवार बहुत शांत रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता छाई रहेगी। रचनात्मक काम में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Dec 2020 2:09 AM GMT
7 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, जानें कैसा रहेगा आज
X
 इस राशि के जातक के लिए सोमवार अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, 

लखनऊ-माह मार्गशीर्ष, दिन- सोमवार, नक्षत्र-मघा सूर्योदय-06.59 सूर्यास्त-17.37, पक्ष-कृष्ण, तिथि- सप्तमी, राहुकाल- सुबह 8:19 AM – 9:38 AM तक। करण विष्टि 07:20 AM तक, बाद बव 06:47 PM तक, बाद बालव 06:06 AM तक, बाद कौलव। दिसम्बर 07 सोमवार को राहु 08:19 AM से 09:38 AM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा। आज सेहत पर ध्यान दें, भगवान शिव की उपासना के साथ दिन शुरू करें, जानिए कैसा रहेगा सोमवार..

मेष से वृष तक...

मेष: इस राशि के जातक के लिए यह 7 दिसंबर दिन सोमवार बहुत शांत रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता छाई रहेगी। रचनात्मक काम में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।

वृष : 7 दिसंबर दिन सोमवार इस राशि के जातक किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन : इस राशि के जातक के लिए 7 दिसंबर दिन सोमवार बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और समान की खरीदारी होगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

कर्क : इस राशि के जातक के लिए 7 दिसंबर दिन सोमवार अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

rashifal file

यह भी पढ़ें....शुक्र का गोचर: इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

सिंह से कन्या तक...

सिंह : 7 दिसंबर दिन सोमवार इस राशि के जातक का स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। अनेक प्रकार की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करेंगे।

कन्या : इस राशि के जातक का 7 दिसंबर दिन सोमवार को साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस तथा आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें। जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं है।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला : इस राशि के जातक के लिए 7 दिसंबर दिन सोमवार लेन-देने पर सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बिताएंगे।

वृश्चिक : 7 दिसंबर दिन सोमवार इस राशि के जातक के लिए सावधानीपूर्वक काम करने वाला है जो जातक को सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती हैं। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। शेयर-सट्टे के मामले में सावधानी रखें। नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

यह भी पढ़ें...ऐसे ही नहीं होते माला में 108 अंक, जानेंगे वजह तो ज्योतिष-विज्ञान के हो जाएंगे कायल

RASHI

धनु से मकर तक...

धनु : 7 दिसंबर दिन सोमवार इस राशि के जातक के लिए हर काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

मकर : इस राशि के जातक के लिए 7 दिसंबर दिन सोमवार मनोरंजन में बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपनी खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ : इस राशि के जातक के लिए 7 दिसंबर दिन सोमवार धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने वाला है। इस सप्ताह भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। नए निवेश और पुराने संपर्क को दोबारा चालू करने की योजना के लिए अच्छा दिन है।

मीन: इस राशि के जातक के लिए 7 दिसंबर दिन सोमवार खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें. लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story