×

धनु राशि वालों को साथी करेंगे प्यार, जानिए क्या कहती हैं बाकी राशियां?

Newstrack
Published on: 4 Feb 2016 4:45 AM GMT
धनु राशि वालों को साथी करेंगे प्यार, जानिए क्या कहती हैं बाकी राशियां?
X

पं. सागरजी महाराज पं. सागरजी महाराज

लखनऊ: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। पंडित सागरजी महाराज के अनुसार, गुरुवार के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आज कई राशि वालों को मिलेंगे विशेष ऑफर तो दिमागी उधेड़बुन में कुछ लोग उलझे रहेंगे।

12

मेष: आज जुबान पर काबू रखे, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। आपका निवेश आज काफी फायदेमंद होंगा, लेकिन इससे विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले आपको पछताना देंगे। अपने जीवनसाथी पर क्रोध जाहिर करेंगे तो आपको तुरंत प्रतिक्रिया मिल सकती है, इसलिए खुद पर काबू रखें।

13

वृष: आर्थिक तौर पर आज फायदे का दिन होगा। प्रियजन आपसे खुश रहेंगे और शाम को उनके साथ कही बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आज अपनी क्षमता को दिखाने का आपको मौका मिलेगा। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

14

मिथुन: सबकी परेशानियों पर ध्यान दे, जिससे समस्याओं पर समय रहते काबू पाया जा सकता है। किसी नई योजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। टैक्स और बीमा से जुड़े विवादों पर ध्यान करने की जरुरत है।

15

कर्क: दूसरों को मनाने की आपकी क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। संबंधों के मामले में आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज आपका दिन अच्छा है। इसका फायदा उठाएं। चीजों को परखने की क्षमता आपको दूसरों से अलग बनाएगी।

16

सिंह: जिन लोगों को जानते हैं, उनसे आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बच्चों से खुशी की खबर मिल सकती हैं। साथी से दूर रहने के बावजूद भी आप उसकी मौजूदगी अपने पास महसूस करेंगे। अगर आप कई दिनों से कामकाज में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकता है।

17

कन्या: थोड़ी सी कोशिश और करें, आज दिन साथ देगा। क्योंकि यह दिन आपका है। इससे पहले कि किसी को पता चले, लंबित कामों को जल्द से जल्द निपटा दें। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी तरह का बनावटीपन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

images

तुला: यह वक्त क्रोध करने के लिए सही नहीं है, और आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी और तरक्की का मार्ग साफ होगा। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप रंग में निखार ला सकें।

18

वृश्चिक: जीवनसाथी के मामलों में जरुरत से ज्यादा दखलअंदाजी परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध पर काबू रखकर आसानी से इन परेशानियों को हल कर सकते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। कैरियर में बदलाव के लिए सही वक्त है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जरूरी है कि दस्तावेज साथ रखें, इसका फायदा मिलेगा।

20

धनु: पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों को संभाल लेगा। आपके परिवार वाले किसी छोटी सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। पूरे दिन आपका मिजाज अच्छा रहेगा। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाए और बिना वजह का खतरा मोल न लें। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपका खास ख्याल रखेंगे।

19

मकर: आज आपके पास सबकुछ अच्छा लगेगा, आपके लिए आज इश्क में गोते लगाने का दिन है। आज आपको काम से राहत मिलेगी। रचनात्मकता और उत्साह आपको फआयदे की ओर ले जाएंगे। यह दिन शाादीशुदा वालों के लिए भी सबसे खास रहेगा।

121

कुंभ: प्यार के बंधन बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। नई योजनाओं को शुरू करने का अच्छा दिन है। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें और सच्चाई पर ध्यान दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर जिंदगी के कुछ लम्हों को यादगार बनाएंगे।

22

मीन: आज आपसे कोई प्यार का इजहार करेगा। अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूूमने जाते हैं तो नई योजनाएं बन सकती हैं, जो अच्छी आमदनी का जरिया बनेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। किसी प्रियजन या जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story