×

7 अप्रैल : आज क्या कुछ होगा आपके साथ, जानने के लिए देखना होगा राशिफल

suman
Published on: 7 April 2019 12:00 AM GMT
7 अप्रैल : आज क्या कुछ होगा आपके साथ, जानने के लिए देखना होगा राशिफल
X
11 नवंबर दिन बुधवार को जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस  में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे।

मेष आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।

वृष आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। आज आपका हंस मुख स्वभाव भी कुछ फीका सा ही रहेगा।

आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। ऐसे वक्त का प्रयोग आप अपनों के साथ मजे करने के लिए कर सकते हैं।

कर्क आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।

सिंह उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।

कन्या अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें।

तुला आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे।

वृश्चिक आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।

धनु आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे

मकर कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपके साथ होते हैं। आपको उन्हें आपकी मदद करने पर धन्यवाद देना चाहिए।

कुंभ आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।

मीन आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे।

suman

suman

Next Story