×

9 अगस्त : इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, जानिए पंचांग व राशिफल

पंचांग व राशिफल माह – श्रावण ,तिथि – नवमी ,पक्ष – शुक्ल, वार – शुक्रवार, नक्षत्र – अनुराधा, सूर्योदय – 05:46, सूर्यास्त – 19:06, राहुकाल – 10:46:33 से 12:26:30 तक।

suman
Published on: 9 Aug 2019 2:48 AM GMT
9 अगस्त  : इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, जानिए पंचांग व राशिफल
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

दिन की शरुआत से पहले हर व्यक्ति के दिमाग में सिर्फ एक बात रहती है कि मेरा दिन कैसा गुजरेगा। आइए हम आपको बता रहे हैं नौ अगस्त को किन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, और किसे होगा फायदा। जानिए पंचांग व राशिफल

पंचांग व राशिफल

जयपुर: माह – श्रावण ,तिथि – नवमी ,पक्ष – शुक्ल, वार – शुक्रवार, नक्षत्र – अनुराधा, सूर्योदय – 05:46, सूर्यास्त – 19:06, राहुकाल – 10:46:33 से 12:26:30 तक।

मेष राशि

नौकरी हो या बिजनेस दोनों के लिए शुक्रवार कष्टप्रद है। दुश्मनों की संख्या बढ़ेगी।

जमीन की खरीद कर सकते है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म रुचि बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखकर धैर्य से काम लें।

वृषभ राशि

शुक्रवार को गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।या सड़क पार करते समय भी सतर्क रहें।

गुस्से से किसी भी काम को करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। मनोरंजन करेंगे।

कहीं घूमने जाएंगे। बिजनेस में व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है।

मिथुन राशि

शुक्रवार को वाणी पर संयम रखें। कड़वे शब्दों से बचें। प्रेम में धोखा या ब्रेकअप की स्थिति है।

इससे तनाव बढ़ेगा। परिवार के साथ से आप विषम स्थिति से बचेंगे। नौकरी व बिजनेस में सामान्य है।

जानें समझौता एक्सप्रेस के बारे में, जिसे पाकिस्तान ने रोका

कर्क राशि

शुक्रवार को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। लेन-देन में सतर्क रहें। जल्दबाजी न करें।

बिजनेस ठीक चलेगा। किसी दोस्त से मुलाकात संभव है।परिवार में उत्सव का माहौल रहने वाला है।

सिंह राशि

छात्रों के लिए शुक्रवार लाभप्रद है। सफलता मिलने के पूरे आसार है। बिजनेस में सावधानी बरतें।

नई नौकरी मिलेगी। किसी धार्मिक काम में पूरे दिन मन लगेगा।आज व्रत व पूजा में पूरा दिन व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि

शुक्रवार को सेहत का ध्यान रखें। मां की तबियत भी खराब हो सकती है। कोई दु:खद खबर मिल सकती है।

किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकता है। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से तनाव रहेगा।

दूसरों से अपेक्षा न करें। आय में निश्चितता रहेगी। थकान महसूस होगी।

तुला राशि

शुक्रवार को अपनी चतुराई से काम बना लेंगे। नई नौकरी मिलेगी। सम्मान मिलेगा।

बिजनेस में भी अत्यधिक लाभदायक स्थिति है। दूसरों के विवाद से बचें।

प्रेम संबंध में आज पार्टनर के साथ घूमेंगे-फिरेंगे। वक्त बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

शुक्रवार को संतान सुख मिल सकता है। नए दोस्त बनेंगे वहीं पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। सहयोगी काम के अपना समझकर करेंगे।

नौकरी में भी सामान्य रहेगा।

धनु राशि

शुक्रवार को बिजनेस में यात्रा लाभप्रद होगी। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। धन लाभ के आसार है।

किसी बड़ी समस्या का हल होगा। अच्‍छे कामों का भी विरोध हो सकता है। ऑफिस में सतर्क रहें।

घर –परिवार के साथ रहें। उनके खिलाफ न रहें।

भारी बारिश के कारण कोयम्बटूर और नीलगिरी में स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे

मकर राशि

शुक्रवार को मन उदास रहेगा। किसी काम को लेकर टेंशन व गुस्सा रहेगा। खर्च की अधिकता वाला दिन रहेगा।

नौकरी करते है तो संभलकर रहे। ऑफिस में सब आपके खिलाफ है। घर में पत्नी के साथ विवाद से बचें।

लक्ष्मी की पूजा करें उनकी कृपा से सब आपके अनुकूल होगा।

कुंभ राशि

शुक्रवार को बिजनेस में पार्टनर के सहयोग से लाभ मिलेगा। उधार का पैसा वापस मिलेगा।

यात्रा पर जाने से लाभ होगा। वेतन में वृद्धि होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन राशि

शुक्रवार 9 अगस्त को भविष्य के लिए नई योजना बनाएंगे। सामाजिकता निभाने के अवसर मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा।

कोई काम पूरा होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।वेतन वृद्धि के साथ कई और मार्ग से धन लाभ होगा।

नौकरी में सब जातक के काम की प्रसंशा करेंगे। बिजनेस में जल्दबाजी से बचें।

suman

suman

Next Story