×

9जनवरी: किसके पक्ष में और किसके विपक्ष में है बुधवार का दिन, पढ़ें राशिफल

suman
Published on: 9 Jan 2019 12:27 AM GMT
9जनवरी: किसके पक्ष में और किसके विपक्ष में है बुधवार का दिन, पढ़ें राशिफल
X

जयपुर: पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही सिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाये, उसमें सफलता निश्चित ही मिलती है। सूर्योदय 7.22मिनट सुबह,सूर्यास्त 5.45 मिनट शाम।

मेष आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, हालांकि इससे आपको फायदा भी होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

वृषआपको उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा| घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही उनका व्‍यवहार आपको सुकून देने वाला रहेगा। बातचीत के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।

सिंह दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आपका कार्यभार बढ़ सकता है। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी को उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपनी गुप्त बातें किसी से भी उजागर करने से बचे रहें। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कन्या बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आपकी धार्मिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपका काम बनेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा|

तुला दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए

आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके काम सरलता से पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपकी संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु मित्रों के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से और बेहतर होंगे। पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम

करें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

मकर दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा| भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ इस राशि के व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं, तो उन्हें लाभ मिल सकता है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मीन आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे|

suman

suman

Next Story