×

15DEC: इन राशियों का 'लक' होगा उनके साथ, जानिए क्या होगा चमत्कार

माह – पौष, तिथि – तृतीया, वार – रविवार, नक्षत्र – पुष्य, सूर्योदय – 07:05,सूर्यास्त – 17:26, चौघड़िया चर – 08:27 से 09:43, लाभ – 09:43 से 11:00, अमृत – 11:00 से 12:16, शुभ – 13:32 से 14:49

suman
Published on: 15 Dec 2019 5:45 AM GMT
15DEC: इन राशियों का लक होगा उनके साथ, जानिए क्या होगा चमत्कार
X

जयपुर माह – पौष, तिथि – तृतीया, वार – रविवार, नक्षत्र – पुष्य, सूर्योदय – 07:05,सूर्यास्त – 17:26, चौघड़िया चर – 08:27 से 09:43, लाभ – 09:43 से 11:00, अमृत – 11:00 से 12:16, शुभ – 13:32 से 14:49

मेष रविवार को जातक कई कार्यों में आपको सम्मान मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय खूब आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय ना लें। नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना होगा।

वृष रविवार को जातक का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा ना करें। परिवार का ख्याल रखें।

मिथुन रविवार को आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। आज किसी बड़े निवेश विशेष कर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला ना लें।

कर्क रविवार को उच्च अधिकारियों को कार्य में प्रसन्नता मिल सकती है और वे आपको आगे के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज जातक यात्रा से बचें। प्रेम में तीसरे के आने से रिश्ता टूटेगा।परिवार का ख्याल रखें। बच्चों का ध्यान रखें।

यह पढ़ें...जानिए सरदार पटेल के बारे वो दस खास बातें, जो कोई नहीं बताएगा

सिंह रविवार को तन एवं मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा।आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच विचार के कोई कदम ना उठाएं। बच्चों का ख्याल रखें। सर्द हवाओं से बचें।

कन्या रविवार को आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने वाला है। प्रयास से सफलता मिलेगी। आज किसी भी प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बना कर रखें। जीवनसाथी का ध्यान रखें। बिजनेस व नौकरी में कभी खुशी कभी गम होगा।

तुला रविवार को प्रेम संबंधों में एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। जातक के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें, नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। नौकरी में यात्रा संभव है। बिजनेस में लाभ होगा।

वृश्चिक रविवार को आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा ना बनें।मायके या ससुराल की यात्रा कर सकते हैं।

धनु रविवार को आज व्यापार वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमिशन में से मिलने वाले पैसे आप के भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी ना बरतें।

यह पढ़ें...खरमास में हो मौत तो मिलता है नरक, जानिए इस मास से जुड़ी और भी बातें

मकर रविवार को प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विपरित लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।बिजनेस व नौकरी में लाभ होगा।

कुंभ रविवार को धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय हो सकता है। अगर बड़ा निवेश करने की सोच रहे तो उससे बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।पढ़ाई के लिए बढ़िया दिन है।

मीन रविवार को जातक के लिए दिन धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन के लिए लाभप्रद है। विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। दोस्तों का ख्याल रखें। मनोरंजन में समय बितेगा।

suman

suman

Next Story