×

राशिफल 9 जुलाई: इन 5 राशियों को मिलेगा अपार धन, जानें बाकी का कैसा रहेगा मन

माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- चतुर्थी, दिन बृहस्पतिवार, नक्षत्र-., सूर्योदय- 5.14, सूर्यास्त-18.52। दिन बृहस्पतिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 July 2020 12:51 AM GMT
राशिफल 9 जुलाई: इन 5 राशियों को मिलेगा अपार धन, जानें बाकी का कैसा रहेगा मन
X
होंगे। अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- चतुर्थी, दिन बृहस्पतिवार, नक्षत्र-., सूर्योदय- 5.14, सूर्यास्त-18.52। दिन बृहस्पतिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

मेष 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक धैर्य से काम लें। जल्दबाजी से बचें। किसी के प्रभाव में आकर फैसला न लें। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। दोस्त से सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। सेहत में लाभ होगा। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

वृष 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक को सामाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी निर्माण कार्य में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। दैनिक कार्य समय से पूर्ण होंगे किसी पर भरोसा न करें।

मिथुन 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए सकारात्मक विचार से दिन की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने से बचें। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा। उधार न दें। धन हानि हो सकती है। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

कर्क 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। बिजनेस में तेजी आयेगी, उत्साह बना रहेगा। लाभ व विस्तार होगा। परिवार से कम सहयोग मिलेगा, यात्रा में लाभ होगा। खरीदारी करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

यह पढ़ें...अपार धन देगा भगवान शिव का ये उपाय, शिवपुराण में भी है वर्णन

सिंह 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बिजनेस में काम का दबाव होगा। साझेदारी से बचें। रिश्तों में निकटता आयेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी निर्माण कां में प्रगति होगी। वाहन सुख व भूमि द्वारा लाभ मिलेगा।

कन्या 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के घर में खुशी का समाचार मिलेगा। यात्रा पर जायेंगे। विवाद से बचें, वाणी में संयम रखें। बिजनेस के प्रति चिंतित रहेंगे। आर्थिक हानि होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे करने में सफल रहेंगे। प्रमोशन का योग है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। दोस्तों से विवाद होगा। किसी से अचानक उपहार मिल सकता है।सेहत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए नये विकल्प प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ मनमुताबिक होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त होगा। कार्य को लेकर परेशान रहेंगे। भ्रम की स्थिति रहेगी। यात्रा होगी। मन विचलित होगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा।

यह पढ़ें...Sawan स्पेशल: जानिए सावन में शिव के साथ सोमवार का अद्भुत रहस्य

धनु 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक कार्यों में विलम्ब होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से मिलना होगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में आज वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें।

मकर 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए अन्य स्रोत से धन का लाभ होगा।मानसिक परेशानियां कम होंगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार की समस्या का हल होगा। दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। किसी खास से मुलाकात होगी, दोस्त से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक को हर काम में उत्साह बना रहेगा। धन का लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बनेगा। सकारात्मक विचार बने रहेंगे। दैनिक कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। अकस्मात खर्च होगा।

मीन 9 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जातक को बिजनेस में लाभ होगा।धन में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे।छात्रों को प्रतियोगिता में विजय मिलेगी। यात्रा होगी। परिवार में असामंजस्य बनेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story