×

राशिफल 26 जून: प्यार,परिवार और प्रमोशन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें सितारों की चाल

जयपुर माह आषाढ़, दिन शुक्रवार, तिथि-पंचमी, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-मघा , सूर्योदय-05.10, सूर्यास्त-18.55। कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन जानिए राशिफल....

suman
Published on: 26 Jun 2020 12:43 AM GMT
राशिफल 26 जून: प्यार,परिवार और प्रमोशन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें सितारों की चाल
X
सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर माह आषाढ़, दिन शुक्रवार, तिथि-पंचमी, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-मघा , सूर्योदय-05.10, सूर्यास्त-18.55। कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन जानिए राशिफल....

पारिवारिक समारोहों को टालें

मेष 26 जून दिन शुक्रवार को जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। आवेश में आकर कोई काम न करें और ना ही किसी को बुरा-भला कहें। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत बढ़िया रहेगा। यात्रा से बचें व पारिवारिक समारोहों को टाल दें।

जातक की अहमियत बढ़ेगी

वृष 26 जून दिन शुक्रवार को जातक परिवार में और कार्यस्थल पर जातक की अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। पत्नी व मां का मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।सेहत का ख्याल रखें। यात्रा से बचें। बिजनेस व नौकरी में सहयोगी से परेशान रहेंगे।

नौकरी में प्रमोशन

मिथुन 26 जून दिन शुक्रवार को जातक नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रूके कार्यों में प्रगति आएगी। बच्चों का ख्याल रखें।प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में परिवार की वजह से अनबन होगा। संभलकर रहें।

नए संबंध बनेंगे

कर्क 26 जून दिन शुक्रवार को जातक के नए संबंध बनेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे।सेहत खराब होगी। परिवारमें कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में घर से ही काम करेंगे। बिजनेस में नुकसान होगा।प्रेम में इजहार के लिए वक्त बढ़िया है।

यह पढ़ें....प्रियजन का सिर क्यों फोड़ते हैं चिता पर, क्या है इसका रहस्य

मनोरंजन में समय

सिंह 26 जून शुक्रवार के दिन जातक का के लिए बहुत लाभदायी है परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जो लोग आपके खिलाफ है उनको पने काम से जवाब देंगे। बिजनेस में या नौकरी में लोग आपके के लिए आज मददगार बनेंगे। दोपहर के बाद घर पर ही मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

नए काम की शुरुआत

कन्या 26 जून शुक्रवार के दिन जातक का के लिए फलदायी है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। किसी से वाद-विवाद न करें। संतान को लेकर टेंशन होगी। दोपहर के बाद घर में खुशहाली रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई आपके खराब सोच रहा है। आर्थिक लाभ होगा। जातक की मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी।

सेहत के लिए नुकसानदेय

तुला 26 जून शुक्रवार के दिन जातक का के लिए हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से नुकसानदेय हैं। प्रवास को टाल दें। पैतृक संपति को लेकर हो रही बात को आज छोड़ना आपके हित में रहेगा। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कामों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

शुभ सामाचार

वृश्चिक 26 जून शुक्रवार के दिन जातक का के लिए धार्मिक काम करने का दिन है ।विदेश में रह रहे परिजनों के शुभ सामाचार मिलेंगे। पूंजी- निवेश करनेवालों को नुकसान होगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।

यह पढ़ें....मानो या ना मानो मगर सच है, ऐसे झूठ से बढ़ता है पार्टनर में प्यार

वैवाहिक जीवन में तनाव

धनु 26 जून दिन शुक्रवार को जातक के वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। यदि तलाक का मामला चल रहा है तो वह अंतिम निर्णय में बदल सकता है। महिलाओं का घर-परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से मनमुटाव होगा। नौकरी में ऑफिस जाने की झंझट से कुछ दिन दूर रहेंगे। बच्चों के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखें।

आत्मविश्वास में वृद्धि

मकर 26 जून दिन शुक्रवार को जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, सम्मान-यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक स्थिति में कोई मंगल काम होगा। भूमि-भवन, वाहन संपत्ति खरीदने के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। गिरते शेयर मार्केट का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। निवेश करें।

सुख-साधनों की वृद्धि

कुंभ 26 जून दिन शुक्रवार को जातक के भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीदेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। बाहर की यात्रा से बचें। प्रेम संबंध में इजहार के लिए बढ़िया है।

मन में उलझन

मीन 26 जून दिन शुक्रवार को जातक को निर्णय लेने में परेशानी होगी। मन में उलझन व डर बना रहेगा। परिवार और बुजुर्ग लोगों की मदद लें। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। सेहत का ख्याल रखें। घर पर ही मनोरंजन के साधन जुटाएंगे। और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

suman

suman

Next Story