×

मेष राशि प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन है, जानिए अन्य राशियों के लिए क्या शुभ होने वाला

suman
Published on: 29 Nov 2018 2:49 AM GMT
मेष राशि प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन है, जानिए अन्य राशियों के लिए क्या शुभ होने वाला
X

जयपुर : 29 नवंबर 2018 के राशिफल में जानिए मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही यह भी जानिए कि आज आपके लिए क्या शुभ होने वाला है।

मेष मानसिक शान्ति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।आज की शाम प्रेम प्रदर्शन या प्यार के इजहार के लिए अच्छा है। संपत्ति पर आपका कब्जा मिल सकता है।शुभ अंक : 9 , शुभ रंग : गाढा लाल

वृष आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की दखलंदाजी से बिगड़े मामले सुधर जाएंगे। चुप अर्थात शांत रहने से आपकी सेहत को मदद मिल सकती है। शुभ अंक : 11, शुभ रंग : आसमानी

मिथुन मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।शैक्षणिक मोर्चे पर किसी का प्रतियोगिता परीक्षा में चयन हो सकता है। परिवार में नवयुवक की सफलता पर गर्व होगा।शुभ अंक : 5,शुभ रंग : नीला

कर्क वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। घरेले मामले में शांति बहाल करना आपके हाथ में होगा। यह आपके मान-सम्मान को प्रभावित करने वाला हो सकता है। शुभ अंक : 2 ,शुभ रंग : हरा

सिंह मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वैसे पर्यटन स्थल के यादगार अनुभव होगा, जो आपने पहले नहीं किया है। ,शुभ अंक : 19 ,शुभ रंग : आरेंज

कन्या मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।संतुलित आहार ही आपको स्वस्थ और चुस्त-तंदुरूस्त बनाए रखेगा। शुभ अंक : 8,शुभ रंग : सी ग्रीन

एमएस धोनी की बेटी करती है तमिल व भोजपुरी में भी बात, ये VIDEO है इसका प्रमाण

तुला आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। घर के लिए कुछ मंहगे सामानों की खरीद संभव है। कामकाज के मोर्चे पर गतिशीलता बनी रहेगी। शुभ अंक : 11,शुभ रंग : सिल्वर

वृश्चिक धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। खुद पर भरोसा रखना होगा। मौसम के अनुरूव स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी होगी। शुभ अंक : 1,शुभ रंग : गुलाबी

धनु आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। तीर्थयात्रा के दौरान अच्छी खुशहाली मिल सकती है। रोमांस की प्रबलता चरम पर पहुंच सकती है।शुभ अंक : 16 ,शुभ रंग : नीला

मकर वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। जो छात्र हैं उनको पसंद की संस्थान में प्रवेश मिलने मं मुश्किल आ सकती है लेकिन यह असंभव नहीं होगा। शुभ अंक : 14 , शुभ रंग : जामुनी

कुंभ क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं। मदद के लिए किसी को निराश करना सही नहीं है। आर्थिक रूप से आप पहले की तुलना ज्यादा सुरक्षित होंगे। शुभ अंक : 3,शुभ रंग : महरून

मीन धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी तैयारी जबरदस्त होगी। कुछ बातें गोपनीय बनी रहे इसी मंे आपकी भलाई है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : रायल ब्लू

suman

suman

Next Story