×

Krishna Janmashtami 2024: कब है कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन बन रहें दो दुर्लभ योग के बारे में

Krishna Janmashtami 2024 Kab Hai 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र के अलावा 2 बहुत खास योग बन रहे हैं इस लिए इस बार जन्माष्टमी का दिन बहुत खास है....जानिए कैसे

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Jan 2024 1:15 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2024 1:15 AM GMT)
Krishna Janmashtami 2024: कब है कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन बन रहें दो दुर्लभ योग के बारे में
X

कृष्ण जन्माष्टमी ( Krishna Janmashtami 2024 ) कब है ?: 2024 में जन्माष्टमी कब है व जन्माष्टमी की तारीख व मुहूर्त। जन्माष्टमी का त्यौहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मथुरा में असुरराज कंस के कारागृह में देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी को पैदा हुए। उनके जन्म के समय अर्धरात्रि (आधी रात) थी, चन्द्रमा उदय हो रहा था और उस समय रोहिणी नक्षत्र भी था। इसलिए इस दिन को प्रतिवर्ष कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने असुरों और मामा कंस के आतंक से जन मानस को बचाने के लिए अवतार लिया था। इस साल 2024 में जन्माष्टमी का त्योहार26 अगस्त को है।

कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त कब है?

भाद्र मास के दिन कृष्ण पक्ष की अष्टमी को यदि रोहिणी नक्षत्र लगता है तो वह और भी भाग्यशाली माना जाता है। जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन का शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि शुरू : 03:40 - 26 अगस्त 2024

अष्टमी तिथि ख़त्म : 02:20 - 27 अगस्त 2024

रोहिणी नक्षत्र -कृत्तिका 03:55 PM तक उपरांत रोहिणी

निशीथ पूजा मुहूर्त :24:00:30 से 24:45:02 तकअवधि :0 घंटे 44 मिनट

जन्माष्टमी पारणा मुहूर्त :05:56:15 के बाद 27, अगस्त को

अअभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:53 PM

अमृत काल - 01:36 PM – 03:09 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:34 AM – 05:22 AM

विजय मुहूर्त- 02.05 PM से 02.56 PM

गोधूलि बेला- 06.06 PM से 06.36 PM

त्रिपुष्कर योग - Aug 25 04:45 PM - Aug 26 03:39 AM (Krithika, Sunday and KrishnaSaptami)

सर्वार्थसिद्धि योग - Aug 26 03:55 PM - Aug 27 06:11 AM (Rohini and Monday)

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के बाल रुप की माखन, मिश्री, गंगाजल पंचामृत से पूजा की जाती है और व्रत-उपवास कर श्रीकृष्ण से धर्म के मार्ग पर चलने की कामना की जाती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story