×

लक्ष्मी पूजन का है यह शुभ मुहूर्त, दिवाली की रात करेंगे ये काम तो होगा कल्याण

दीपावली यानी कि दिवाली में 3 दिन शेष रह गए है। इस बार 27 अक्टूबर कोदिवाली मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन को बहुत ही शुभ मानते है। मान्यता है कि दिवाली के दिन दीपों की रोशनी में मां लक्ष्मी घर में आती हैं।

suman
Published on: 24 Oct 2019 2:28 AM GMT
लक्ष्मी पूजन का है यह शुभ मुहूर्त, दिवाली की रात करेंगे ये काम तो होगा कल्याण
X

जयपुर:दीपावली यानी कि दिवाली में 3 दिन शेष रह गए है। इस बार 27 अक्टूबर कोदिवाली मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन को बहुत ही शुभ मानते है। मान्यता है कि दिवाली के दिन दीपों की रोशनी में मां लक्ष्मी घर में आती हैं। प्रभु श्री राम की अयोध्या वापसी पर लोगों ने उनका स्वागत घी के दिये जलाकर किया। जिससे अमावस्या की काली रात को रोशनी से जगमगा उठी। इस बार लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त है...

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त.. 18:42 से 20:11, प्रदोष काल- 17:36 से 20:11, वृषभ काल- 18:42 से 20:37, अमावस्या तिथि आरंभ- 12:23 (27 अक्टूबर), अमावस्या तिथि समाप्त- 09:08 (28 अक्टूबर)।

लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके बहुत हैं, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय भी दिए गए हैं, लक्ष्मी कृपा पाने के लिए इस दिवाली है कुछ खास उपाय...

*महालक्ष्मी के महामंत्र

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:

का कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार जाप करेंगे तो मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी।

दिवाली से एक दिन पहले करें ये व्रत, अप्सराओं की तरह मिलेगा खूबसूरती का वरदान

*दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की सारी निगेटिविटी दूर हो जाएगी।

*दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां रखें। इससे धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी।

*दिवाली वाले दिन शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। ध्यान रहे सभी चावल पूर्ण होने चाहिए।

*लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ जरूरी रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें।

*इस दिन पीपल के पेड़ में जल जरूर दें। इससे शनि के दोष और कालसर्प दोष खत्म हो जाता है।

24OCT : इन राशियों को आज की एकादशी पर करना होगा उपाय, जानिए राशिफल

suman

suman

Next Story