×

Lohri Ka Mahatva : लोहड़ी में इन लोगों को होगा फायदा, जानिए इसमें अलाव और गिद्दा का महत्व

Lohri ka Mahatva: लोहड़ी फसलों का त्योहार है। इस समय गन्ने की फसल की कटाई की जाती है। यही वजह है कि इस त्योहार में गुड़ और गजक का इस्तेमाल किया जाता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Jan 2023 2:30 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2023 3:13 AM GMT)
Lohri Ka Mahatva :  लोहड़ी में इन लोगों को होगा फायदा, जानिए इसमें अलाव और  गिद्दा का महत्व
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Lohari Ka Mahatva

लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी के अवसर पर अलाव जलाकर नृत्य के साथ इस त्यौहार को मानते हैं। इस दिन सूर्य ढलते ही खेतों में बड़े-बड़े अलाव जलाए जाते हैं। इस जलते हुए अलाव के पास खड़े होकर लोग मस्ती के साथ नाचते और झूमते हैं। इसलिए इस त्योहार में अलाव का महत्त्व बढ़ जाता है।पंजाब का यह पारंपरिक त्यौहार लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा एक विशेष त्यौहार है। पंजाब में यह त्यौहार नए साल की शुरुआत में फसलों की कटाई के उपलक्ष्य के तौर पर मनाई जाती है। लोहड़ी के त्यौहार के अवसर पर जगह-जगह अलाव जलाकर उसके आसपास नृत्य भी किए जाते हैं। नृत्य के दौरान लड़के जहां भांगड़ा करते हैं, वहीं लड़कियां गिद्धा नृत्य करती हैं।

मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी का त्यौहार मुख्य रूप से सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है। लोहड़ी के पवन अवसर पर लोग रवि फसलों को अग्नि देवता को अर्पित करते हैं, क्योंकि इस दिन से ही घरों में फसल कटकर आने लगते हैं। लोहड़ी की पवित्र अग्नि में नवीन फसलों को समर्पित समर्पित करने का भी विधान है। इसके अलावे इस दिन अग्नि में तिल, रेवड़ियाँ, मूंगफली, गुड़ और गजक आदि भी समर्पित किया जाता है।

लोहड़ी के कई नाम

लोहड़ी को अलग-अलग जगह अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। इसे पहले लोई कहा जाता था जो संत कबीर के पत्नी का नाम है। आज भी पंजाब के ग्रामीण इलाकों में इसे लोही कहकर पुकारा जाता है। कुछ लोग कहते हैं लोहड़ी शब्द को पहले लोह कहते थे, जिसका मतलब हुआ लोहे का तवा जिस पर रोटियां बनाई जाती हैं।

एक और कथा में कहा गया है कि होलिका और लोहड़ी दोनों बहनें थी। कई जगह लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल और रोड़ी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों के मेल से बना है, जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के रुप में प्रसिद्ध हो गया।

लोहड़ी से जुड़ी कई मान्यताएं है लेकिन सबसे प्रचलित कहानी है दुल्ला भट्टी की। सुंदरी और मुंदरी नामक दो अनाथ लड़कियां थीं। उस समय लड़कियों को अमीरों को बेच दिया जाता था। सुंदरी और मुंदरी को बेचे जाने का पता लगने पर दुल्ला भट्टी जिन्हें मुगल शासक डाकू मानते थे, उन्होंने दोनों लड़कियों को छुड़ाकर उनकी शादी कराई। एक जंगल में आग जलाकर सुंदरी और मुंदरी का विवाह कराया गया।

पंजाबी किसानों के लिए लोहड़ी इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि लोहड़ी से अगला दिन इनके लिए फाइनेंशियल न्यू ईयर होता है। जो इन लोगों के काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल लोहड़ी फसलों का त्योहार है। इस समय गन्ने की फसल की कटाई की जाती है। यही वजह है कि इस त्योहार में गुड़ और गजक का इस्तेमाल किया जाता है।

लोहड़ी के दिन लोग आग के चारों ओर बैठकर लोग आग में तिल, चावल, रेवड़ी, खील, गज्जक, डालते हैं। इस दौरान कहा जाता है कि घर में सम्मान आए और गरीबी दूर जाए। जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उनके लिए लोहड़ी बहुत खास होती है। लोहड़ी के दिन सबसे ज्यादा लोकगीत गाए जाते हैं। दरअसल लोकगीतों के तहत सूर्य भगवान को धन्यवाद दिया जाता है जिससे कि आने वाले साल में भी लोगों को उनका सरंक्षण मिलता रहे। इसके अलावा महिलाएं गिद्दा गाती हैं। इस दिन पतंग भी उड़ाई जाती है।

लोहड़ी में इनको होगा फायदा

मेष राशि : लोहड़ी के दिन मेष राशि के लोगों के लिए शुभ है इन लोगों का वाहन या जमीन लेने का सपना जल्द ही पूरा होगा और व्यापार में वृद्धि से लाभ भी प्राप्त होगा।

वृष राशि : लोहड़ी के दिन इस राशि के लोगों की नौकरी में पदोन्नति होगी पुराने किसी विवाद से मुक्ति मिलेगी।रोग होने की संभावना है। किसी तरह का अनजाना डर भी रहेगा। इसके लिए अनाज का दान दे सकते हैं।

मिथुन राशि :लोहड़ी के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग मिला-जुला रहेगा। इन्हें अपने स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए।इन लोगों को रोजगार मिलने से ख़ुशी बनी रहेगी।

कर्क राशि: लोहड़ी के दिन इस राशि वालों के रुके कार्य पूर्ण होंगे और व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। इन्हें अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि: लोहड़ी के दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का योग है धर्म के काम में अधिक रूचि बढ़ेगी। आपके किसी विवाद में समझौता हो सकता है।

कन्या राशि: लोहड़ी के दिन इस राशि के लिए यह योग शुभ है इनके व्यवसाय में लाभ होगा जिससे यह अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते है। नौकरी में उन्नति होगी।

तुला राशि: लोहड़ी के दिन इस राशि के व्यक्ति की आर्थिक उन्नति के संकेत है आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किन्तु धन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि :लोहड़ी के दिन इस राशि के जातकों को शिक्षा में रूचि बढ़ेगी और व्यवसाय सामान्य रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकता है

धनु राशि: लोहड़ी के दिन अपनी नौकरी में अपने से वरिष्ठ अधिकारी से सचेत रहें। आपकी जमा पूँजी में वृद्धि होगी तथा व्यवसाय में लाभ होग

मकर राशि: लोहड़ी के दिन आपको नौकरी में अधिक मेहनत करना पड़ सकता है मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि: लोहड़ी के दिन इन्हें अपनी आलस्य पर नियंत्रण रखना जरूरी है नौकरी और सम्मान में वृद्धि होगी और व्यवसाय में लाभ होगा। घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार हो सकता है।

मीन राशि: लोहड़ी में अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। अगर किसी मंदिर में चावल या चने की दाल दान करेंगे तो और भी सुख शांति मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story