×

2023 Ka Love Rashifal: इस राशि के रिश्ते में रहेगा प्यार, इनका चलेगा एक्स्ट्रा मैरिटेल या होगा तलाक, जानें 12 राशियों का लव राशिफल

2023 Ka Love Rashifal : मेष से मीन तक 12 राशियों के लव जीवन में क्या हलचल 2023 मं रहने वाला है। यह साल लव लाइफ और मैरीड लाइफ के लिए क्या देकर जाएगा जानते हैं । 12 राशियों का वार्षिक लव राशिफल....

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:25 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:25 AM GMT)
2023 Ka Varshik Love Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

2023 Ka Varshik Love Rashifal ( 2023 का वार्षिक लव राशिफल):

इस साल 2023 नये साल की शुरुआत 1 जनवरी का दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेगा। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा। वैसे तो 12 राशियों के बिजनेस सेहत और संपत्ति नौकरी को लेकर बहुत उतार-चढ़ाव वाला साल रहेगा। लेकिन मेष से मीन तक 12 राशियों के लव जीवन में क्या हलचल 2023 मं रहने वाला है। यह साल लव लाइफ और मैरीड लाइफ के लिए क्या देकर जाएगा जानते हैं । 12 राशियों का वार्षिक लव राशिफल....

मेष राशि 2023 लव राशिफल Mesh 2023 Love Horoscope : आप तो अपने प्यार को लेकर बहुत भावुक रहते हैं, जरा सी कोई बात हुई नहीं की बस लगे परेशान होने, माना आपका प्यार सच्चा होता है पर आप ये भी याद रखे की कोई भी प्यार सिर्फ प्यार से व विश्वास से ही मिलता है। साल के शुरुआत में तो कोई परेशानी नहीं आएगी परंतु साल के मध्य में जरा सम्भल कर रहना। क्योंकि ये समय आपके प्यार के लिए ठीक नहीं है थोड़ी सी बात भी बहुत अधिक तकरार तक जा सकती है। बस आपको ध्यान रखना है की वाद-विवाद अधिक न बढ़ें और अपना समय भी उनको दें। ताकि आपके प्यार के साथ प्यार के पल बीते और कोई गलतफहमी न बढ़े। अगर आप अकेले है और प्यार की तलाश में है तो इस साल आपको जून तक या फिर अगस्त के बाद आपका प्यार भी मिलेगा।

मेष राशि वाले रोमांस के मौके मिलेंगे

लव लाइफ साल 2023 में मेष राशि पंचम भाव का स्वामी सूर्य है एवं सूर्य भाग्य स्थान में गुरु की राशि में विराजमान है और साल 2023 में शुक्र के नक्षत्र में होने से बहुत ही मजबूत है। इस कारणवश इस वर्ष आपको शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ी हुए सफलता प्राप्त होगी। जो आपकी लव लाइफ को पॉजिटिविटी देंगे। मतलब लव लाइफ साल 2023 में बेहतर होने वाली है। जीवनसाथी के साथ प्यार और रोमांस के मौके मिलेंगे। दोनों के बीच विश्वास भी बढ़ेगा। इस साल आपकी लव लाइफ सामान्‍य रहने वाली है। प्रेम संबंधों में मानसिक संतुष्टि का अहसास होगा, इस साल किसी अन्‍य धर्म के व्‍यक्‍ति से आपको प्‍यार हो सकता है। अविवाहित और सिंगल लोगों को साल 2023 में मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। लेकिन एक-दूसरे पर विश्वास रखें।


वृष राशि 2023 लव राशिफल Vrish 2023 Love Horoscope :
इस साल आपके साथ ऐसा होगा कि आप अपने दिल की बात अपने प्यार को कर देंगे वैसे आपका स्वभाव ही ऐसा है कि आप अंदर-अंदर किसी को बहुत प्यार करते हैं, पर अपने प्यार का इजहार नहीं करते ।जिससे कि अपनी दिल की बात कह नहीं पाते और अगर कोई आपको प्यार करता है तो आप अपने अहम के चलते हां नहीं करते । इसलिए खुद को बदले नहीं तो इस साल भी अकेले रह जाओगे समय रहते अपने प्यार का इजहार जरुर कर दें। आपका प्यार आपको जरुर मिलेगा। अगर आप किसी के साथ पहले से ही प्यार में है और आप आपस में बहुत प्यार करते हैं तो बस अपने अहम के रहते रिश्तों मे खटास न लाना क्योंकि गलती आपकी ही होगी अगर कोई बात भी हुई तो आप ही पहल कर बात को खत्म कर देना,क्योंकि आपका प्यार आपको बहुत प्यार करता है

वृष राशि वाले विवाह के योग

लव लाइफ साल 2023 में वृष राशि के सातवे घर में रिक्तता की वजह से पूरे साल प्रेम की कमी का अहसास होगा। वैसे आपको साथी मिलेगी, लेकिन कहीं न कही असंतुष्टता बनी रहेगी। इस साल विवाह के लिए सोच रहे है तो समय अच्छा रहेगा। आप प्रेमी से ज्यादा भरोसेमंद दोस्त होंगे। प्रेम में आप अपने कामुक स्वाभाव की वजह से खरे नहीं उतरेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इससाल आपको घर से दूर भी जानाा पड़ सकता है।हो सकता विदेश भ्रमण ।


मिथुन राशि 2023 लव राशिफल Mithun 2023 Love Horoscope: आपकी राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं कोई भी काम करते हैं सोच कर,पर प्यार तो सोच कर नहीं होता प्यार तो हो जाता है। ये साल वैसे आपके प्यार के लिए बहुत अच्छा है सितम्बर तक का समय तो बहुत अच्छा है अगर कोई वाद -विवाद भी होगा तो वह भी सितम्बर से पहले होगा और साथ ही साथ खत्म भी हो जाएगा। आप उस समय को सम्भाल लें फिर आपका प्यार और बढ़ेगा आप अपने प्यार के साथ बहुत अच्छा समय बिताने वाले हैं। अगर आप अकेले है तो कोई नया साथी आपके जीवन में आने वाला है जो आपको अपने प्यार का इजहार करेगा।

मिथुन राशि वाले लड़ाई-झगड़ें की संभावनाएं

साल 2023 के शुरु में शुक्र-शनि-मकर की तिकड़ी है। आप को प्यार रिश्तों में मिठास थोड़़ी परेशानी के बाद मिलेगी।। आपक इसके लिए गुरू की पूजा और दान कर सकते है।रिश्तों में खट्टा-मीठा पन रहेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी इस साल रोमांच रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ समय बाद लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं जो कि स्वास्थ्य के भी कारक हैं। इसलिए आप के रिश्तों की कतार बढ़ेगी। आपके अफेटर भी रहेंगे, लेकिन ज्यादा नहीं चलेंगे। किसी दोस्त की तरफ भी आकर्षण बढेंगा। इस वर्ष आपके रिश्तों की कडवाहट तलाक तक पहुंच सकती है। अपने माता-पिता परिवार का खय्ाल रखें। इस साल समझदारी के साथ सूर्य-गुरू को प्रसन्न कर आप अपने रिश्तों में मिठास भर सकते है।

कर्क राशि 2023 लव राशिफल Kark 2023 Love Horoscope : आप बहुत ही भावुकता से भरे इंसान है किसी को प्यार करते हैं तो उससे बहुत उम्मीद भी करते हैं। बस यही आपकी परेशानी का भी कारण होती है। आपका यह साल प्यार से भरा है आपके जीवन में इस साल बहुत खूबसूरत साथी आने वाला है जैसा कि आप पसंद भी करते हैं और चाहते भी हैं और आप किसी के साथ पहले से ही प्यार के रिश्ते में है तो साल के मध्य में कुछ तकरार हो सकती है आपका रिश्ता भी टूट सकता है बस यही समय आपको बहुत सम्भाल कर चलना होगा। ये भी हो सकता है कि इस साल जिससे आपको प्यार हो। उससे आपकी उम्र में बहुत फासला हो पर प्यार कब उम्र देखता है

कर्क राशि वाले प्रेम में खुशखबरी मिलेगी

साल 2023 के प्रेम के मामले कर्क वालों के लिए अनुकूल है। केतु इस के शुरू में नवम दशम भाव में रहेंगे,जो परिवार के लिए कष्ट्रद रहेगा।दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इसी समय में प्रेम जीवन में कुछ तनाव और चुनौतियां बनी रह सकती हैं। मंगल पंचम भाव पर होने से तनाव और टकराव रहेगा लेकिन बृहस्पति आपके रिश्ते को बचाएंगे। साल के मध्य में रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और आपके काम का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में बढ़ सकता है। उसके बाद आपके रिश्ते में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी । संतान पक्ष को लेकर भी कोई समस्या हो सकती है। जुलाई से दिसबंर तक जातक के संबंध चाहे लव पार्टनर से हो या फिर जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ हो अच्छा रहेगा। इस दौरान जातक संबंधों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशि 2023 लव राशिफल Singh 2023 Love Horoscope: आपकी बहुत सोचने की आदत आपको हमेशा कि तरह इस साल भी परेशान करने वाली है। जिससे आप हमेशा नकारत्मकाता के शिकार रहेंगे और खुद ही खयाली पुलाव बनाते रहेंगे। साथ ही आपको डर भी रहता है कि कहि आपका प्यार आपको छोड कर न चला जाए। आपको अपने प्यार पर विश्वास रखना होगा और अपने सोच को कम कर प्यार को बढ़ावा दें। जून से आपकी मानसिक स्थिति कुछ डांवाडोल रहने वाली है पर आप अपने प्यार को लेकर परेशान न होना आपका प्यार आपके साथ ही रहेगा। कोई नया साथी जीवन में आने से प्यार की बहार भी आएगी

सिंह राशि वाले रोमांस के मौके मिलेंगे

साल 2023 के प्रेम के मामले समय जातक के अनुकूल है।पारिवारिक जीवन के लिए साल 2023 संघर्षपूर्ण रहेंगे। परिवार में को नया सदस्य आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का मान-सम्मान बढ़ने वाला साल है।लेकिन वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। दांपत्य संबंधों मे तनाव की स्थिति है। लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता के योग है। विवाह भी हो सकता है मातृसुख मिलेगा। इस साल जातक प्रॉपटी या वाहन की खरीद कर सकते हैं। संबंधों मे मजबूती तो होगी, लेकिन केतु के कारण तनाव भी होगा और अलगाव भी। संभल कर रहें। कुछ जातक को संतान सुख भी मिल सकता हैं। जातक को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा।

इस साल 2023 में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपको बेहतरी साथी बनायेंगे। शनि छठे और गुरु सातवें भाव में आएंगे तब आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में विकार कम होगा। इस साल के आखिर में विवाह योग बनेंगे। लव से ज्यादा अरैंज मैरिज की संभावना रहेगी।इस साल परिवार के साथ समझदारी से काम लें, साथ ही चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। साल के आखिर में संतान सुख मिलेगा।

कन्या राशि 2023 लव राशिफल Kanya 2023 Love Horoscope : आपके राशि के ऊपर ही शनि संचार करने वाला है, पर वक्री होने पर कुछ परेशानी भी दे सकता है। आप अगर किसी से प्यार करते हैं तो अपने दिल की बात समय से कह से नहीं तो देर होने पर आपको ही परेशानी होगी। सोचने का समय नहीं है अपने इजहार के साथ कुछ उपहार भी दें जवाब सकारात्मक ही होगा। पर आप पहले से ही किसी के साथ प्यार में है तो आप दोनों का रिश्ता बहुत प्यार भरा रहेगा और साल के अंत तक आपका रिश्ता विवाह में भी बदल सकता है।

कन्या राशि वाले एक्स्ट्रा मैरिटेल रिलेशन बनकर

साल 2023 के प्रेम के मामले कन्या राशि के जातक के लिए इस साल प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने के चांसेज है। शनि और शुक्र जातक के संबंध कों मजबूत बनायेंगे। विवाह के योग भी बनेंगे। जातक के रिलेशनशिप में अंतरंगता आएगी। प्रेम संबंधों मे जातक बहुत आगे बढ़ेंगे।, जिससे इस साल रिश्ते को नाम देने के लिए यह साल अच्छा रहेगा। कुछ जातक के रिश्त गलतफहमी से भी टूटेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए साल बेहतरीन है। परिवार में तालमेल रहेगा। एक दूसरे का सम्मान करेंगे। भाई-बहनों में दूरी बनाने वाले लोग भी आस पास रहेंगे ।इसलिए सावधान रहें। माता-पिता का ख्याल रखेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा।वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बरसात होगी। कुछ जातकों को संतान सुख मिलेगा। बच्चों के लिए समय मौज-मस्ती का रहने वाला है। एक बात और आपके एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी बनेंगे। बीच में गुरु राहु पारिवारिक समस्याएं भी देंगे।

तुला राशि 2023 लव राशिफल Tula 2023 Love Horoscope : आपकी राशि के लोग भी प्यार करने में माहिर होते हैं प्यार का इजहार करना तो कोई आप से सीखे। साथ ही अपने रुठे प्यार को मनाना भी आप खुब जानते हैं। तो फिर हो जाए तैयार मनाने के लिए आपका प्यार इस साल आपसे नाराज होने जा रहा है। और अगर बात अधिक बढ़ जाए तो घबराए नही समय पर छोड़ दें, क्योंकि गरमा गरमी मे बात बढ़ जाएगी ।फिर बाद में सब अपने आप ठीक हो जाएगा। साथ ही अगर आपका रिश्ता बहुत पहले टूट चुका है तो हो सकता है। इस साल वह भी वापस लौट कर आए। जिससे आपका सुनापन खत्म होगा और आपके जीवन में प्यार वापस आएगा।

तुला राशि वाले निजी संबंधों का हाल जानें

तुला राशि वाले इस साल संबंधों के लेकर बहुत सिखने को मिलेगा। प्यार के मामले में गंभीरता आएगी। संबंधों को नाम देने के लिए इस साल तैयार रहेंगे। लेकिन प्रेम हद से आगे बढ़ेंगे जो अच्छा नहीं होने वाला है। इस राशि के जातकों के प्यार के बीच तीसरे के आने से ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। रिश्तो में प्रगाढ़ता आयेगी। सेक्सुअल रिलेशन भी बन सकते है। लेकिन इसमें परेशानी भी आ सकती है। इस साल 2023 में नवम्बर माह तक गुरु धनु राशि में अर्थात आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, इस भाव में गुरु के होने से परिवार में प्यार बना रहेगा। परिवार के सदस्यो में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को सहयोग करेंगे। जीवन साथी के साथ तालमेल बनेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह भी होगा।दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपसी आकर्षण और रोमांस के योग बनेंगे। इस साल आत्मविश्वास लौटेगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शादी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का नाम रोशन होगा और विवाहित लोगों को संतान का सुख मिल सकता है।

शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है।जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा।

वृश्चिक राशि 2023 लव राशिफल Vrishchik 2023 Love Horoscope आपके दिल मे बहुत प्यार भरा होता है, आप अपने अंदर बहुत प्यार भर कर रखते हैं प्यार लेना व देना आपको बहुत अच्छे से आता है। इस साल भी आप अपने प्यार को बहुत देंगे और उससे बहुत प्यार पाएंगे भी। वैसे आप अपने प्यार को रुठने तो नहीं देते। पर इस साल कुछ रुठना मनाना होगा पर कुछ समय के लिए ही। आप को घबराने की जरुरत नहीं है आप जैसा प्यार करने वाला बहुत मुश्किल से जो मिलता है आपका साथी आपको खोने की भुल नहीं करेगा और अगर आप अकेले है तो सितम्बर के आसपास कोई नया साथी आपके जीवन में आपका प्यार बन कर आएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा आपको उससे प्यार हो जाएगा।

वृश्चिक राशि वाले खटास के मौके मिलेंगे

इस साल वृश्चिक राशि के जातक प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव का सामना करेंगे। लेकिन ससुराल से संबंध भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है, इसलिए इस दौरान धैर्य रखें खुशियों से भरा रहेगा। सितंबर तक केतु से परिवार में तनाव बढ़ेगा। गुरु के कारण परिवार में किसी नए सदस्य का आना हो सकता है। पिता की सेहत थोड़ा खराब रहेगा। इससे तनाव बढ़ेगा। गुरु और शनि के कारण सामाज में सम्मान मिलेगा। परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा करेंगे। मार्च से जून और फिर नवंबर तक दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। एक दूसरे का सम्मान भी करेंगे और एक दूसरे की बातों को समझ कर जीवन में आगे बढ़ेंगे। जातक की संतान के लिए यह साल थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के बच्चे उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त आपकी किसी संतान का विवाह इस वर्ष संपन्न हो सकता है जिससे आप काफी संतुष्ट रहेंगे। यह साल प्रेम संबंध के लिए बेहतर नहीं है। किसी तीसरे की वजह से सालों का रिश्ता पलभर में टूट जाएगा। शादी की बात बनते बनते बिगड़ जाएगी। साल के मध्य में निजी रिश्तों में खटास ज्यादा रहेगी, सावधान होकर सामंजस्य बिठाकर चलें।

धनु राशि 2023 लव राशिफल Dhanu 2023 Love Horoscope : आप की राशि वालों के दिल में बहुत प्यार होता है आप बहुत प्यार चाहते हैं अपने प्यार से। आप बहुत उम्मीद रखने वाले है अपने प्यार से इस साल पर ये उम्मीद आपकी फीकी भी नहीं पड़ेगी आप जितना प्यार चाहते हैं आपको बदले में भी उतना प्यार मिलने वाला है आने वाला साल प्यार की बहार के साथ आ रहा है। आप किसी से बहुत प्यार करते हैं तो इस साल इजहार भी करेंगे और उनके साथ अपना अच्छा समय भी बिताने वाले हैं जिससे आपका रिश्ता गहरा होने वाला है। हो सकता है आपके प्यार को इस साल कोई परेशानी आएगी जिसमे आपके साथ से उनको बहुत राहत मिलेगी और आपका रिश्ता बहुत पयार भरा हो जाएगा।

इस राशि के जातक के लिए साल 2023 पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। जातक का परिवार के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के सहयोग से जमीन-जायजाद में निवेश करेंगे। आप मई से अगस्त के बीच में राहु -गुरु - चांडाल दोष होने से कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, जो आपके जीवन में परेशानियां दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी समस्या रहेगी और एक दूसरे को समझ पाने में परेशानी होगी। इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खराबी की स्थिति आ सकती है। आपकी संतान के फ्रेंड सर्किल पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि वाले विवाह बंधन बंधेंगे

शनि के तीसरे-पंचम भावष्टि डालने से आपके रिश्ते में क्लेश बढ़ायेंगे। वाद-विवाद किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में समस्या आ सकती है और यह तनाव लगभग अक्टूबर तक चलेगा। लेकिन गुरु की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत हो पाएगा।

इस साल शनि के कारण परिवार में धन की परेशानी नहीं होगी। नवंबर बाद पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा । परिवार में कोई उत्सव या फंक्शनलके योग बनेंगे। इसके अलावा जातक को संतान सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय काफी मधुर रहने की संभावना है। जनवरी में दांपत्य जीवन सुख पूर्ण रहेगा। बृहस्पति की पूर्ण कृपा रहेगी और जातक समझदारी से काम लेंगे। इस साल जातक जीवन साथी का सेहत को लेकर पेरशान रहेंगे। जातक की राशि में पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि संतान की प्रगति करने वाली है। अगर जातक प्रेम संबंध में है तो रिश्ता और मजबूत होगा।जातक विवाह बंधन में बंध सकते हैं। इस साल आप अपने संबंधों की बात गोपनीय रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि 2023 लव राशिफल Makar 2023 Love Horoscope : आपकी राशि की बात करते हैं जो प्यार करती है तो टुट कर, अपने प्यार को कभी किसी का नहीं होने देते आप लोग। तो आए देखे नया साल क्या लाया है आपके लिए। साल के शुरुआत में आपकी महत्वकांक्षा बहुत बढ़ जाएगी अपने प्यार के लिए आपकी इच्छाएं बहुत रहेगी। आपको सलाह दी जाती है की अपनी जरुरत को खुद जान बुझ कर गए थे पर हावि न होने दें। साथ ही उनके करीब रहने के लिए उनको बिना बताए अचानक कोई उपहार दें, जिससे आपका प्यार और भी गहरा होगा। और अगर आप अभी अकेले है साल के मध्य मे कोई नया साथी आपके जीवन मे आएगा। जिससे सितम्बर के बाद बहुत करीबी बढ़ जाएगी और आपका रिश्ता प्यार मे बदल जाएगा।

मकर राशि के लिए रिश्तों के लेकर साल 2023 बढ़िया रहने वाला है। किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो जातक के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा जिनका ब्रेकअप हो गया है। उनके लिए साल बेहतरीन है।उन जातकों का पुनर्मिलन संभव है। जातक के प्रेम संबंध में खुशियों की कमी नहीं होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव होगा।

मकर राशि वाले संबंधों में अनबन रहेगी

आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी रोमांस के अवसर मिलेंगे एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे । जुलाई से अगस्त के बीच सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपका तनाव बढ़ेगा और इसके टूटने की संभावना भी रहेगी।साल के आखिर तक लव मैरिज होने की संभावना भी बन सकती है।। माता-पिता की सेवा करेंगे। और भाई-बहनो से संबंध मधूर रहेंगे। जिन जातकों के बच्चों की शादी नहीं हुई ,उनकी शादी हो सकती है। अगस्त में परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे।लेकिन भाई-बहनो के साथ अनबन हो सकती है।इस साल परिवार में नई खुशियां आएंगी, साल के मध्य में किसी की तबियत खराब हो सकती है। साल के आखिरी में घर में कोई दुर्घटना हो सकती है सतर्क रहें।

कुंभ राशि 2023 लव राशिफल Kumbh h 2023 Love Horoscope : आप तो प्यार के प्रतीक कहलाते हैं, प्यार करना तो कोई आप से सीखे , परंतु बहुत उम्मीद भी कई बार तनाव का कारण बन जाती है। आपके लिए नया साल भी यही कहता है कि इस साल भी आपने अपने प्यार से कोई उम्मीद रखी तो झगड़ा होगा। ध्यान रखें अष्टम से शनि आपके प्यार के भाव को देख रहा है, जिससे प्यार में तकरार होगी और रिश्ता भी टुट सकता है। अगर आप की जिंदगी में कोई नहीं है तो आपको आपकी उम्र से अधिक व्यक्ति से प्यार हो सकता है। आपको अपना खोया प्यार भी मिल सकता है जिससे आपके जीवन में अब तक जो निराशा थी । वह भी आशा के रुप में बदल जाएगी। किसी से बहुत प्यार करते हैं तो साल के मध्य में अपने प्यार का इजहार कर दें आपको सकारात्मकता ही मिलेगी।

कुंभ राशि वाले रिलेशनशिप में विश्वास की कमी

परिवार के लिए साल 2023 इस राशि के जातक के लिए बढ़िया है।भाई बहनों का इस साल पूरा सहयोग मिलेगा। उनके साथ संबंध सुधरेंगे जिससे परिवार में शांति आएगी। साल के उतरार्ध में घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें और विशेष रूप से मां की सेहत पर ध्यान दें। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती। इस साल दांपत्य जीवन को लेकर धैर्य रखें नहीं तो कुछ गलत हो सकता है। जिन जातकों की संतान उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा नहीं है। रिलेशनशिप में विश्वास की कमी रिश्ते को खत्म कर देगा। 2023 मे शनि के राशि परिवर्तन से इस स्थिति में सुधार होगा। घर में आपको अहमियत मिलेगी, वाणी में मिठास भी बढ़ेगा।साल के मध्य में बहनों को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए इस दौरान उनसे किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े से परहेज करें। सितंबर - अक्टूबर में घर का माहौल सकारात्मक बनेगा और नवंबर - दिसंबर में आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी तीर्थाटन पर या किसी अच्छी जगह परिवार के लोगों के साथ जाकर समय बिताने से घर और पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा।

मीन राशि 2023 लव राशिफल Meen 2023 Love Horoscope : आपको इस साल अपने ही कार्य स्थल में किसी से प्यार होगा । पर आप अपनी दिल की बात नहीं कह पाएंगे और कह भी देंगे तो वहां से जवाब मनचाहा नहीं मिलेगा। इसलिए समय व मौका देख कर ही बात करें। अगर कोई नकारात्माकता का आसार हो तो फिर कुछ समय के लिए रुक जाए और सितम्बर से ही बात करनी शुरु करें। फिर मनचाहा जवाब मिलेगा। पर आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम के रिश्ते में है तो ये साल बहुत अच्छा रहेगा। बल्कि आपका प्यार और भी बढ़ेगा। यहां तक आपका रिश्ता विवाह में भी बदल सकता है। साल के मध्य से आपकी वाणी में कुछ कठोरता आएगी ।बस यही समय सम्भाल कर निकाल लें नहीं तो आपका प्यार आपसे रुठ जाएगा फिर रहना उनको मनाते।

2023 साल की शुरुआत प्रेम के लिए सही है, लेकिन शनि धीरे-धीरे प्रेम संबंधों मुश्किले लेकर आएंगे।। बहुत संभलकर चले नहीं तो प्रेम जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई, उनके लिए साल बेहतरीन परिणाम देगा। उनकी शादी होगी और वे अपने जीवनसाथी के साथ खुशनूमा पल जिएंगे। इस साल जातक के परिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रहेगा। इस साल 2023 में राहु के कारण मतभेद-अनबन होगा। वाद-विवाद से बचें, प्रतिष्ठा बचाएं, परिवार माता-पिता, भाई-बहनों को साथ लेकर चलें। तभी जमीन या वाहन की खरीद कर सकते हैं।

मीन राशि वाले रिलेशन में बदलाव

दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुरु आपकी ही राशि में रहकर आपके पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे।इसलिए यदि आप किसी को पसंद करते हैं किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, और आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। हालांकि इसके बाद परिस्थितियों में कुछ बदलाव आएगा जो आपके रिश्ते को भी तनावपूर्ण स्थितियों में ले जा सकता है। आपके लिए साल अच्छा रहेगा और घर में कुछ बदलाव लाये जाएंगे।सभी के बीच किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी। जून-जुलाई के महीने में धार्मिक यात्रा करने के भी संयोग है। सभी घरवालो का साथ आपको मिलेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी या घर परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगना हो या किसी नन्हे मेहमान का घर में आना कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।कुल मिलाकर यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। अवैध और अनैतिक संंबंधों की चर्चा भी रहेगी।


2023 वार्षिक लव राशिफल


2023 वार्षिक लव राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है? हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story