×

Love Rashifal 3 November 2022: वृषभ राशि वालों की प्रेमसाथी के साथ किसी बात को लेकर हो सकती है अनबन, यहाँ अन्य राशियों का भी है दिल का हाल

Love Rashifal 3 November 2022: जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 3 Nov 2022 1:57 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 1:57 AM GMT)
Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024
X

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024 (सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया)

Love Rashifal 3 November 2022: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। तो आइये जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन।

बता दें कि यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। बता दें कि आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में ज्योतिषीय भविष्यवाणी की जाती है। उदाहरण स्वरुप दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इत्यादि के बारे में संकेत मिल जाता है। इसके अलावा जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के भी संकेत इसके द्वारा मिल जाते हैं। तो आइए जानते हैं दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन...


मेष (Aries Love Horoscope) 3 नवंबर 2022:

मेष राशि के जातकों को पको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए क्योंकि असली खुशियां छोटी-छोटी चीजों और अहसासों में ही बसी होती हैं। इस साल आपको अपने संगी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनसे कोई भी बात छुपानी नहीं चाहिए। इस साल प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आप कुछ खूबसूरत पल एक दूसरे के साथ बिता पाएंगे। आप दोनों को एक दूसरे से बहुत उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आप थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं। आज आप अपने दिल के किसी करीबी शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। नये जोड़ों के लिए जुलाई और अगस्त के महीने भी अच्छे रहेंगे। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना संगी मिल सकता है। आज आपको अपने पार्टनर को गिफ्ट देने चाहिएं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।


वृषभ (Taurus Love Horoscope ) 2 नवंबर 2022 :

आज प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होने के साथ आपको प्रेम के रिश्ते में अपने अहम भाव पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आप आप प्रेमी संग अपनी किसी मनचाही इच्छा को पूरा करने की करेंगे । इस समय आपके प्यार का रिश्ता और भी मजबूत होगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और साथ में मिलने के मौक़े भी मिलेंगे। आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में ईमानदार रहेंगे।ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ आँखें चार हो सकती है अथवा कॉलेज में कोई सहपाठी दिल को अच्छा लग सकता है।आपके अहम भाव की वजह से आपके रिश्ते में कई परेशानियां आ सकती हैं। इस समय प्रेमसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन भी हो सकती है। मामले को ज़्यादा न बढ़ाएं और परिस्थिति को क़ाबू करने की कोशिश करें। यदि साथी किसी बात से रुठा हुआ है तो उसे प्यार से मनाए। किसी दूसरे के बहकावे में आकर साथी पर किसी तरह का सवाल खड़ा न करें, जिससे आपके प्रेम जीवन में कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाये|


मिथुन (Gemini Love Horoscope ) 3 नवंबर 2022 :

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए ख़ास रहेगा। आज आपको अपने काम, परिवार और प्रेमी के बीच तालमेल बिठाकर चलना होगा। हालांकि काम में यदि आप ज्यादा व्यस्त रहे तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी संभावना है। आपको शांति से अपने प्रेमी को समझाने की जरुरत है। आज आप अपने प्रेम जीवन में कुछ अहम फैंसले ले सकते हैं| यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपको प्रेम जीवन में बहुत अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और आपका प्रेम जीवन सफलता की सीढ़ियां चढ़ेगा। इस वर्ष आपको जीवन साथी का सुख और सहयोग मिल सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंध भी मधुर बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके लिये भी पार्टनर काफी सपोर्टिव रह सकते हैं। दोस्तों की मदद से भी आप एक अच्छी रोमांटिक लाइफ का आनंद ले सकते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहने के भी संकेत हैं|


कर्क ( Cancer Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

आज आपको प्रेम के रिश्ते में अपने अहम भाव पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज का दिन प्रेम मामलों के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं है इसलिए इस समय अपने प्यार को लेकर गंभीर और सावधान रहें। इस दौरान साथी के स्वभाव में परिवर्तन दिखाई पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में कहासुनी संभव है, इस समय आप धैर्य का परिचय दें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यदि इस बीच साथी आपकी किसी बात को लेकर रूठ जाता है तो उसे प्रेम से मनाएं। अपने विचारों को उन पर थोपने की कोशिश न करें अन्यथा यह आपके रिलेशनशिप में बाधा बन सकता है। आपके अहम भाव की वजह से आपके रिश्ते में कई परेशानियां आ सकती हैं। इससे न केवल आपके रिश्ते में खटास पैदा होगी, बल्कि दूरियाँ भी बढ़ सकती हैं इसलिए प्रेम में अहंकार को जगह न दें। एक-दूसरे पर भरोसा रखें और इस भरोसे को टूटने न दें। ग्रहों की स्थिति आपके रिश्ते में तनाव बढ़ने की ओर इशारा कर रही है। यदि आप अपने प्रियतम को खुश रखेंगे तो परिस्थितियां आपके हक़ में रहेंगी|


सिंह (Leo Love Horoscope ) 3 नवंबर 2022 :

आज का दिन इस राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। हालांकि यदि आप शांति के साथ परिस्थितियों को समझेंगे तो आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वहीं इस राशि के जो लोग अब तक सिंगल हैं वो किसी के साथ इस साल प्रेम सम्बन्ध में बंध सकते हैं। आज कुछ समस्याएं जरूर उत्पन्न होंगी, जब आपको एक दूसरे पर विश्वास जमाए रखना होगा और आपके लिए यही बेहतर होगा कि एक दूसरे को और अच्छे से समझने के लिए पूरा समय लें। जब ऐसा होगा तभी आप रिश्ते में आगे बढ़ पाएंगे। तीखी नोक- झोंक के बीच आपका प्रेम जीवन खूब फले खुलेगा और ग्रहों का गोचर अनुकूल होने के कारण आप एक अच्छे प्रेम जीवन का अनुभव करेंगे।


कन्या (Virgo Love Horoscope ) 3 नवंबर 2022 :

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिये उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। आज आपको ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है। इस दौरान कभी-कभार अपने रिलेशनशिप से आप असंतुष्ट दिखाई देंगे। इस समय कोई बात अपने दिल में न दबाएं। यदि साथी के साथ किसी प्रकार की कहासुनी है तो उसे साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध करने की बजाय ठंडे दिमाग से चीज़ों को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय साथी पर किसी तरह का दबाव न बनाएं और न ही अपने विचारों को उन पर थोपने की कोशिश करें। कई मौक़े ऐसे भी आएंगे जिनमें आप अपने प्रियतम के साथ रोमांस भरे पल को व्यतीत करेंगे। आज कुछ जातक अपने प्रेम साथी के साथ विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं।


तुला (Libra Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा साबित होगा। आपका प्रेमी इस समय आपके स्पोर्ट में खड़ा रहेगा और आपके हर फैसले को मानेगा। संगी के साथ आपके अच्छे संबंधों के कारण इस वर्ष आप उनके और करीब आ सकते हैं, साथ ही कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। इस राशि के जो जातक अब तक सिंगल हैं उन्हें कोई अच्छा जोड़ीदार इस साल मिल सकता है।आज प्रेम जीवन कुछ परेशानियां आ सकती हैं उनसे पार पाने के लिए आपको थोड़ा अलग तरीके से सोचना होगा। जो जातक लंबे समय से किसी प्रेम संबंध में हैं उनके जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि इससे आपके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि इससे आपके रिश्ते को और मजबूती मिलेगी। इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें|


वृश्चिक (Scorpio Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव दोनों ही देखने को मिलेंगे। इस समय आपको प्रेमजीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इसके बाद परिस्थितियों में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। लव रिलेशनशिप में पार्टनर को पूरी अहमियत दें और उनके विचारों को समझें। जो जातक प्रेम सम्बन्ध में हैं उनके प्यार का रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा।आज का दिन आपके प्रेम जीवन में उथल-पुथल ला सकता है। इस समय प्रेम साथी से आपका अलगाव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ बहसबाज़ी न करें। यदि प्रेम सम्बन्ध में किसी प्रकार का विवाद है तो उसके प्यार से सुलझाने का प्रयास करें। यदि आप अपने प्रियतम को साथ लेकर कोई बिजनेस करना चाहते हैं या अपना कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह वर्ष बहुत शुभ हो सकता है।


धनु (Sagittarius Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

आज आप अपने अंदर के डर को दूर करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं, और अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। अब तक आपके पार्टनर को आप पर यह भरोसा नहीं था कि आप रिश्ते को आगे बढ़ाएँगे या नहीं लेकिन इस साल आप उनके दिमाग के सारे भ्रम दूर कर सकते हैं। इसलिये यह साल आपके लिए श्रेष्ठ साबित होगा। आपका स्वभाव इस साल अपने प्रेमी के प्रति बहुत अच्छा रहेगा, जिसके कारण आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे| इस समय आपके पार्टनर की सेहत का विशेष रूप से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय प्रेम में पड़े जातकों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। अगर आप अपने प्रमी या प्रेमिका से शादी करना चाहते हैं तो इस दौरान उनसे शादी की बात कर सकते हैं। आपकी शादी को लेकर अगर आपके घर में कोई अनबन चल रही है तो इस समय आप उसे भी सुलझा सकते हैं।


मकर (Capricorn Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

आज मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में अच्छे फल मिलेंगे। आपके प्रेम के रिश्ते में नई ऊंचाईयां आएंगी। इस दौरान आप अपने पार्टनर की भावना को समझेंगे और उनके विचारों को महत्व देंगे। यदि आप जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मिलने की संभावना है। साथ ही प्रेमी जातकों के लिए प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। आपको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि कोई सिंगल है तो उनके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। हालांकि आपको अपने रिश्ते से अहम भाव को दूर रखना चाहिए। अपने संगी के साथ आप जितने ईमानदार रहेंगे उतना आपके लिये बेहतर रहेगा। अगर कोई समस्या आप दोनों के बीच है तो उसे बातचीत करके सुलझायें। आज आप खुद को अपने संगी के बहुत करीब पाएंगे। इस राशि के कुछ जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि आपको शादी का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए।


कुम्भ ( Aquarius Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए काफी अनुकूल रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एक नए स्तर पर लेकर जाएंगे और रोमांटिक होकर अपने प्रियतम के दिल में अपनी जगह बनाएँगे। इस समय आपके प्यार का रिश्ता और भी मजबूत होगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और साथ में मिलने के मौक़े भी मिलेंगे। वहीं जो जातक सिंगल हैं उनको इस समय किसी से प्यार होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ आँखें चार हो सकती है अथवा कॉलेज में कोई सहपाठी दिल को अच्छा लग सकता है।


मीन (Pisces Love Horoscope) 3 नवंबर 2022 :

मन में किसी प्रकार की कंफ्यूजन रहेगी। यदि ऐसा आपके मन में हो तो उसका समधान करें। ग़लतफ़हमी को दूर करने की कोशिश करें। इस दौरान आप काम के चलते अपने परिवार से दूर भी जा सकते हैं। परंतु आपको अपने परिवार के लिए भी समय निकालना होगा। काम और निजी जीवन में तालमेल बनाए और पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। घर में किसी प्रकार का क्लेश आदि रह सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। आप अपने परिवार से थोड़ा मायूस रह सकते हैं। इस अवधि में अपने प्यार पर पूरा भरोसा रखें और अपने प्रियतम का विश्वास न तोड़ें। इस समय आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा भ्रम रहेगा।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story