×

Magh Purnima 2024: ध्यान रहे! माघ पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ख्याल, जागेगा सोया भाग्य

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। जानिए क्या करें और क्या नहीं...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Feb 2024 6:55 AM GMT
Magh Purnima 2024: ध्यान रहे! माघ पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ख्याल, जागेगा सोया भाग्य
X

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इस पावन दिन मां लक्ष्मी को मिश्री, खीर का भोग लगाने से धन धान्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव को पंचामृत अभिषेक करें। भगवान शिव की पूजा में तिल के तेल का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए।माघ मास में शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को माघ पूर्णिमा होता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, जप और तप का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस बार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को है। है।

माघ पूर्णिमा का महत्व

ऐसी मान्यता है कि इस दिन ऐसा स्नान, जप, तप और दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है तथा धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से घर-परिवार और जीवन में सुख, शांति, संपन्नता आती है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। गायों को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को दाना-पानी अवश्य दें।माघ पूर्णिमा पर राजस्थान के पुष्कर सरोवर में स्नान करने का विशेष महत्व है। स्नान के उपरांत सूर्यदेव को भी अर्घ्य प्रदान करें। भगवान सूर्य शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। भगवान सूर्य की पूजा से जीवन में आई हर परेशानी दूर हो जाती है।

माघ पूर्णिमा के दिन क्या करें

एक माह के माघ स्नान के समाप्ति का दिन होता है माघ पूर्णिमा। इस दिन स्नान दान का महत्व है। यदि संभव हो तो पवित्र नदियों में स्नान करें, नहीं तो घर में गंगा जल से स्नान जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा जल में भगवान विष्णु का वास होता है।

इस दिन किसी पंडित या पुरोहित से माघ स्नान के बाद पूजा-हवन करवाएं क्योंकि यह शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु या सत्यनारायण स्वामी जी की पूजा-पाठ घर में जरूर करें।भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक जरूर करवाएं. ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो आपको माघ पूर्णिमा व्रत जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली दोष समाप्त होता है। व्रत रखने वाले रात में चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें।

माघ पूर्णिमा के दिन क्या न करें

माघ पूर्णिमा पर गरीब जरूरतमंदों को दान करना आज ना भूलें। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है। माघ पूर्णिमा पर काले वस्त्र धारण ना करें।

माघ पूर्णिमा पर मांस-मदिरा लेने से परहेज करें। इस दिन देर तक सोना नहीं चाहिए। ऐसा करना इस दिन वर्जित माना गया है।

इस दिन घर और आसपास की सफाई करना न भूलें। गंदगी से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इस दिन संभोग क्रिया से बचें। ऐसा करने से जीवन में कष्‍ट बढ़ सकते हैं।इस दिन बाल, नाखून या शेविंग आदि भूल कर भी न करें। ऐसा करना वर्जित माना गया है।

किसी प्रकार का कलह न करें। नहीं तो घर की सुख-शांति हमेशा के लिए चली जाएगी।किसी की निंदा करने से बचें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story