×

Maha Shivratri 2025 Kab Hai:महाशिवरात्रि की सही तिथि और मुहूर्त कब है , जानिए कब होगी शिवरात्रि पर पूजा और जलाभिषेक

Maha Shivratri 2025: फाल्गुन मास की शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहते हैं। इस बार शिवारात्रि को लेकर कई कन्फ्यूजन है जानते है सही तिथि...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Feb 2025 8:15 AM IST (Updated on: 1 Feb 2025 8:15 AM IST)
Maha Shivratri 2025
X

Maha Shivratri 2025

Maha Shivratri 2025 Me Kab Hai महाशिवरात्रि कब है 2025: भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहते हैं कि शिव की पूजा हर दिन खासकर सोमवार और हर माह की शिवरात्नि करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। हर माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मासिक त्रयोदशी-चतुरर्दशी तिथि भगवान शिव को प्रिय है इसे ही मासिक शिवरात्रि कहते है। साल में 12 मासिक शिव रात्रि पड़ती है। इसमें फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते है। इसी दिन शिव और प्रकृति का मिलन हुआ था। इसलिए इस तिथि को व्रत पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और आदिशक्ति का विवाह हुआ था। और भगवान शिव शिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।

इस दिन विधिवत आदिदेव महादेव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है व कष्टों का निवारण होता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri ) का व्रत करने से सुहाग सदा अटल रहता है तथा व्यक्ति काम, क्रोध व लोभ के बंधन से मुक्त होता है। इस साल 2025 में महाशिवरात्रि 8 मार्च को पड़ रहा है।

हाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन की महाशिवरात्रि इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 . 08 मिनट से होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 फरवरी 2025 को सुबह 08.54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

  1. 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 . 08 मिनट से होगी
  2. 27 फरवरी 2025 को सुबह 08.54 मिनट पर होगा
  3. ब्रह्म मुहूर्त- 26 फरवरी को प्रात: काल में 05:17 से लेकर 06:05 मिनट तक
  4. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:29 से रात 09 बजकर 34 मिनट तक
  5. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09:34 से 27 फरवरी सुबह 12 .39 मिनट तक
  6. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी को रात 12:39 से सुबह 03 .45 मिनट तक
  7. रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी को सुबह 03:45 से 06.50 मिनट तक
  8. 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र बन रहा है जो शाम 5 .08 मिनट तक रहेगा, इस दौरान परिध योग का संयोग भी रहेगा।
  9. अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
  10. विजय मुहूर्त- 05:42 PM से 06:06 PM
  11. गोधूलि बेला- 05:48 PM से 06:12 PM
  12. निशिता काल-11:46 PM से 12:37 AM,
  13. महाशिवरात्रि के एक दिन पहले सात्विक भोजन करना चाहिए और व्रत का संकल्प लेकर सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा और व्रत का संकल्प लें। भगवान शिव से अपने व्रत के लिए शक्ति की मांग करें। इस दिन 4 प्रहर में पूजा करने का महत्व है। शिव चालीसा, शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप करें। इसके अलावा शिवाष्टकम, रुद्राष्टकम आदि का भी पाठ कर सकतें हैं।

कहते है इस दिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र भांग धतूरा से करने के बाद ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करने से हर इच्छा पूरी होती है। अगले दिन सुबह जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करके व्रत समाप्त किया जाता है।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story