Maha Shivratri Special: इस बार महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, होगा हर दोष दूर, भगवान शिव देंगे मनचाहा वरदान

Maha Shivratri Special: भगवान शिव की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान रखते है। महाशिवरात्रि पर इनकी विशेष पूजा का विधान है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Feb 2022 1:15 AM GMT (Updated on: 28 Feb 2022 7:53 AM GMT)
Maha Shivratri Special
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Maha Shivratri Special

महाशिवरात्रि विशेष : 1 मार्च 2022 को भगवान शिव को अतिप्रिय शिवरात्रि का पर्व है। इस दिन मां पार्वती और शिव का संगम हुआ था। इस दिन शिवजी की विशेष पूजा, जलाभिषेक व्रत उपवास (Fast) का बहुत महत्व होता हैं । फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि( Maha Shivratri) के दिन नियमित रूप से किए गए पूजन कर्म से भगवान शिव बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान रखते है।

शिवपुराण ( Shiv Purana) के अनुसार इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। राशि के अनुसार भोले बाबा की आप पर पूरी तरह से कृपा बरसे इसके लिए महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें उपाय ( rashi ke anusar upay)।

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें उपाय...

  • मेष: महाशिरात्रि पर इस राशि के जातकों को जल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। जिससे की इस राशि वाले जातको के मन की अग्नि की ज्वलन कम हो सके।
  • वृषभ: महाशिरात्रि पर इस राशि के जातकों को गंगाजल मिश्रित जल या गंगा जल महादेव को अर्पित करने से स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।सहनशक्ति में बढ़ोत्तरी होती है
  • मिथुन: महाशिरात्रि पर इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र गन्ने का रस अर्पित करें।
  • कर्क: महाशिरात्रि पर इस राशि के जातक को दूध से महादेव के शिवलिंग का अभिषेक करे। दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।
  • सिंह: महाशिरात्रि पर इस राशि के जातक शहद अर्पित करते हुए महादेव का अभिषेक करे। शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।
  • कन्या: महाशिरात्रि पर शिवलिंग को गन्ने के रस से स्नान कराए।ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहे।
  • तुला: महाशिरात्रि पर इस राशि के जातक चांदी से निर्मित सर्प महादेव को अर्पित करें।
  • वृश्चिक: महाशिरात्रि पर जातक भोलेनाथ को ईत्र से स्नान कराए। ईत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं। लाल वस्त्र अर्पित करें।
  • धनु: महाशिरात्रि पर जातक केशर युक्त दूध अर्पित करे। केशर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है।
  • मकर: महाशिरात्रि पर भांग चढ़ाए या भांग के जल से अभिषेक करें, भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां दूर होती हैं।
  • कुंभ : महाशिरात्रि पर चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। दूर-दूर तक प्रसिद्धि फैलती है।
  • मीन: महाशिरात्रि पर मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।पीले पदार्थो का भोग लगाएं।

महाशिवरात्रि पर घर के वास्तु दोष ( Vastu Dosh) को करें दूर

भगवान शिव को अतिप्रिय महाशिवरात्रि के दिन हर तरफ माहौल भक्तिमय रहता है। हर तरफ सकारात्मक शक्ति का प्रवाह होता है। इसलिए अपने जीवन में खुशी लाने के लिए घर की नकारात्कता को दूर करने के लिए इसदिन कुछ उपाय करने चाहिए । इससे अगर आपके जीवन में कोई वास्तु दोष होगा तो वह खत्म हो जाती है।

भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा-आराधना से वास्तु दोषों का शमन होता है। जिन भवनों में वास्तु दोष हो वहां सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद जलहरी के जल को घर लाकर उससे 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से वहां उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

घर-परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे,धन का आगमन हो इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य)दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसको नियमित रूप से जल दें एवं शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं।

महाशिवरात्रि के दिन से प्रतिदिन गाय या बैल को हरा चारा खिलाएं। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।

घर में तुलसी स्‍थापित करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन सर्वश्रेष्‍ठ माना जाता है। इस दिन घर में पौधे अवश्य लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

महाशिवरात्रि के दिन घर की पूर्व दिशा में भगवान शिव एवं माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इससे घर से क्लेश दूर हो जाते हैं। इस दिन रूद्राक्ष को धारण करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और शरीर निरोगी होता है।

महाशिवरात्रि पर उपवास रखने या एक वक्‍त भोजन करने की विशेष मान्‍यता है। ऐसा करने से पापों का नाश होता है और आध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ती है।

घर के रसोईघर में गंगाजल लाकर रखें। चांदी या तांबे का त्रिशूल घर के हॉल में रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेगी। डमरू को बच्चों के कमरे में रखें।ऐसा करने से बच्चों को किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा। चांदी या तांबे के बने नंदी तिजोरी में रखें। चांदी या तांबे का नाग लाकर घर के मुख्य दरवाजे पर रखें। ऐसा करने से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन की महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को मनाई जाएगी। इस दिन मंगलवार है, इस बार चतुर्दशी तिथि सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च 2022 को सुबह 1 बजे समाप्त होगी। बता दें निशिता काल 2 मार्च 2022 को 12:08 AM से 12:58 AM तक यानी यानी 50 मिनट तक रहेगा। शिवरात्रि और भगवान शिव की पूजा के लिए निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त होता है। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा 4 बार यानि 4 प्रहर में करते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story