×

Main Gate Vastu Tips In Hindi: धोखा, अपमान व नुकसान का कारण बन सकता है घर का मेन गेट, जानिए मुख्य दरवाजे से जुड़े वास्तु के नियम

Main Gate Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र में इसे बेहद अहम हिस्सा माना जाता है, क्योंकि बिना मुख्य दरवाजे का कोई घर हो नहीं सकता। इसलिए मुख्य दरवाजे पर विशेष तौर पर ध्यान देना आवश्यक है। कि वह मुख्य दरवाजा कैसा है। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Jan 2022 6:24 AM GMT
Main Gate Vastu Tips Hindi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Main Gate Vastu Tips In Hindi

घर का मुख्य दरवाजा और वास्तु : जिन घरों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। परिवार के सदस्य किसी गंभीर बीमारी से परेशान रहते है उस घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर के कई हिस्सों में वास्तु दोष हो सकता है जिनमें मुख्य दरवाजा(Main Gate) भी है।

वास्तु शास्त्र में इसे बेहद अहम हिस्सा माना जाता है। क्योंकि बिना मुख्य दरवाजे का कोई घर हो नहीं सकता। इसलिए मुख्य दरवाजे पर विशेष तौर पर ध्यान देना आवश्यक है। कि वह मुख्य दरवाजा कैसा है। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता रहेगा।

भवन में सुख समृद्धि के लिए मुख्य दरवाजे को अहम माना जाता है। इसके सामने कभी भी गंदगी नहीं होने देना चाहिए। मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली बनाकर रखना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेता है। और सकारात्मक ऊर्जा को आगे जाने देता है। इसलिए जानते हैं मुख्य दरवाजे ( मेन गेट) से जुड़ा वास्तु...

वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में घर का मेन गेट कहां होना चाहिए

वास्तु शास्त्र में मेन गेट को अहम भूमिका दिया गया है। क्योंकि मुख्य द्वार से ही उस घर के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए मुख्य द्वार में कोई भी वास्तु दोष होना उचित नहीं है। जितना हो सके मुख्य द्वार को वास्तु शास्त्र के अनुसार ही बनाएं, क्योंकि माना जाता है। कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाया गया मुख्य द्वार से सुख और समृद्धि घर के अंदर प्रवेश करता है। और उस घर में रहने वाले सदस्य सदा सुखी रहते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर का मेन गेट उत्तर दिशा में, उत्तर-पूर्व या पश्चिम दिशा में बनाना शुभ होता है। घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व में नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि यह अशुभ होता है।

अगर आपका मुख्य दरवाजा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में है। तो उस दरवाजे पर आप सीसा धातु पिरामिड और लीड हेलिक्स से ठीक कर सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

घर के मुख्य दरवाजे का रंग

  • रंग का हर व्यक्ति के जीवन पर अपना अपना प्रभाव डालता है। इसलिए मुख्य दरवाजे के रंग का विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्य दरवाजे अगर पश्चिम दिशा में है तो नीला और सफेद,
  • दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा में है तो नारंगी और गुलाबी, दक्षिण-पश्चिम दिशा है तो पीला,उत्तर-पूर्व दिशा -क्रीम , हरा और पीला, पूर्व दिशा - सफेद, लकड़ी के रंग या हल्का नीला।

लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा कभी भी काले रंग में नहीं होना चाहिए। काले रंग के दरवाजे से लगातार धन हानि होती है। इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

वास्तुशास्त्र के अनुसार मुख्य दरवाजे से जुड़ी खास बातें

  • घर का मुख्य दरवाजा घर के दूसरे दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। घर का मुख्य दरवाजा छोटा होने से आर्थिक परेशानियां आती है।
  • घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा गणेशजी और स्वास्तिक का चिन्ह होना चाहिए इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।
  • घर के मुख्य दरवाजे से कभी भी किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए। समय- समय पर उसकी उचित देखभाल और रखरखाव का ध्यान रखना चाहिए।
  • वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
  • सूर्योदय के समय घर की ख‌िड़क‌ियां खुली रखनी चाह‌िए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।
  • दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।
  • मुख्य दरवाजा घर के बीच में नहीं बल्कि थोड़ा साइड करके बनवाना चाहिए। और अंदर की तरफ दरवाजा खुलना चाहिए।
  • घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में वैभव और भाग्य में वृद्धि होता है। घर के मेन गेट पर आम, अशोक, पीपल के पत्तों का तोरन या माला लगाना शुभ होता है।
  • दक्षिणमुखी भवन के लिए मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी के तस्वीर लगाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story