×

Makar Rashi Ki Bhavishyavani 2022 : मकर राशि वालों की भविष्यवाणी, जानिए आने वाला साल धन, प्यार व संबंधों के लिए कैसा रहेगा?

Makar Rashi Ki Bhavishyavani 2022 :साल 2022 मकर राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।मकर राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Dec 2021 3:56 AM GMT (Updated on: 1 Dec 2022 4:16 PM GMT)
Varshik Rashifal 2022  Makar Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मकर राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Makar Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 मकर राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।मकर राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 मकर राशि वालों के ( Makar Rashifal 2022) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

मकर राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में मकर राशि के जातकों के लिए इस साल के शुरुआती में आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपके खर्चों में अधिकता रहेगी इसलिए योजनाओं के साथ आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का प्रयास करने की ज़रुरत है।साल जातकों को कई उतार-चढ़ावों से होकर गुज़रना पड़ेगा। इस साल आपके ग्रहों का कहना है कि आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी सुखःद परिणाम मिलेंगे।

2022 में मकर राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Makar Rashifal 2022 Money Conditions )

साल 2022 में मकर राशि के जातकों के लिए यह साल कार्य-स्थल पर बढ़िया साबित होने वाला है। मकर राशि के जातकों के लिए यह साल कार्य-स्थल पर बढ़िया साबित होने वाला है। वित्तीय मामलों से संबंधित कागज़ातों पर आँख बंद करके हस्ताक्षर ना करें और उन्हें संभालकर रखें, क्योंकि कोई धोखा दे सकता है। नौकरी में पदोन्नति की इच्छा रखने वाले जातकों को इस वर्ष कुछ हद तक सफलता प्राप्त हो सकती है। मकर राशि के विद्यार्थी जातकों को इस साल पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाना होगा।

किसी बड़े निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा ( Job) हैं तो इस साल आपको नौकरी में लापरवाही से बचना होगा और अपनी क्षमता और योग्यता का सही प्रदर्शन करना होगा। कार्य-स्थल पर होने वाले विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, क्योंकि आपके पीठ पीछे आपके विरुद्ध साजिश रची जा सकती है। ऑफ़िस में तर्क-वितर्क करने से बचें। आर्थिक स्तर पर इस साल आपको ऐहतियात बरतनी होगी। क्योंकि यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ावों से भरा रहने वाला है। पैसे कमाने के लिए आपको जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। साथ ही ख़र्चों में वृद्धि होगी और आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस साल आपको बेहतर फ़ाइनेंशियल प्लानिंग करके चलना होगा। ऐसे समय में माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा ।

मकर राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Makar Rashifal 2022 Love Life)

मकर राशि वालों के लिये साल 2022 में आपकी शादीशुदा ( Wedding) ज़िन्दगी ख़ुशियों से भर जाएगी। बच्चों का सर्वांगिण विकास होगा, जिससे आपको बेहद ही ख़ुशी मिलेगी। पढ़ाई में भी वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। साल के अंत तक आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

प्रेम-जीवन के लिए तोहफ़ा साबित होने वाला है। शादीशुदा जातकों की ज़िन्दगी प्यार और रोमांस से भरी रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाक़ातों का दौर जारी रहेगा। अगर अभी तक आपको आपका प्यार नहीं मिला है तो इस अवधि में आपको प्यार आपको मिल सकता है। प्रपोज़ल मिलने की पूरी संभावना है।

मकर राशि की सेहत ( 2022 Me (Makar Rashi Ki Sehat)

मकर राशि के जातक 2022 में इस राशि के जातक इस साल सेहत ( Health )अच्छी रहेगी। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। मोटापा, सुस्ती और अनिद्रा जैसी दिक्क़तें हो सकती हैं। घर या घर से बाहर किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। चोट लगने की संभावना है। पिता की सेहत का ख़्याल रखें। उनके खानपान का ध्यान रखें।

मकर राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में मकर राशि वाले जातक अपने भाग्योदय ( Lucky) के लिए आंकड़े का पौधा लगाएं, पीपल की सेवा और दीपदा करें। माता-पिता का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। नकारात्मक सोच-विचार और नकारात्मक लोगों से दूर रहें। गायत्री मंत्र का जप आपके भाग्योदय के लिए सहायक होगा। शुभ रंग -- लाल, हरा, बैंगनी

मकर राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में मकर राशि के जातक आज आलोचना से बचें। किसी की नकल करेंगे तो नकलची कहें जायेंगें। अगर आगे बढ़ना है तो अपनी योग्यता का इस्तेमाल करें , बटरिंग से काम बिगड़ेगा।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

मकर राशि का भविष्य 2022, Love Life,मकर राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, Makar Rashifal January 2022,Makar Rashifal February 2022, Makar Rashifal March 2022, Makar Rashifal April 2022, Makar Rashifal May 2022, Makar Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, सिंह राशिफल, सिंह राशिफल, वृश्चिक राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मकर राशि 2022 की भविष्यवाणी,मकर राशि 2022 कैसा रहने वाला है


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story