×

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करें ये उपाय धन-धान्य से भर जायेगा जीवन, कभी नहीं होंगे हाँथ खाली

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति पर कई विशेष संजोग बन रहे हैं ऐसे में आप कुछ उपाय करके सूर्य देव और शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं आइये जानते हैं कैसे।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Jan 2024 4:17 AM GMT
Makar Sankranti 2024
X

Makar Sankranti 2024 (Image Credit-Social Media)

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का त्यौहार जल्द आने वाला है वहीँ इसको लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इस साल इस दिन काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है जो इसे और भी ख़ास बना रहा है। कहा जा रहा है कि इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा। आइये जानते हैं इसका सही मुहूर्त और इसके उपाय।

मकर संक्राति पर करें ये फलदाई उपाय

नए साल के आगमन के साथ ही मकर संक्रांति की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। इस साल ये त्योहार 15 जनवरी को मनाया जायेगा। आपको बता दें कि मकर राशि में सूर्य जब प्रवेश करता है तो उस दिन को मकर सक्रांति के रूप में मनाया जाता है। जिसके बाद से ही मलमास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्य शादी, मुंडन वगैरह शुरू हो जाते हैं।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन यानि मकर सक्रांति को ही गंगा ने सागर के पुत्रों का उद्धार किया था और वो सागर में मिल गयी थी। वहीँ इस साल मकर संक्राति पर काफी दुर्लभ और अच्छा संयोग भी बन रहा है। जिससे अगर व्यक्ति इस दिन स्नान-दान, पूजा, पाठ, जप, तप आदि करता है तो उसको इसका दुगुना लाभ मिलता है। आइये अब इसका सही मुहूर्त भी जान लेते हैं।

मकर संक्रांति 2024 मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Muhurat)

मकर संक्रांति - 15 जनवरी 2024

मकर संक्रान्ति पुण्य काल - सुबह 06:41- शाम 06:22

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 06:41 - सुबह 08:38

इस साल मकर संक्राति पर रवि योग, मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान होंगे, साथ ही इनकी युति को काफी शुभ माना जाता है। जिसके कारण व्यक्ति राजनीति , लेखन और प्रकाशन में खूब नाम कमाता है। जिसकी वजह से ये कहा जा रहा है कि इस साल मकर संक्रातिं पर लाभ ही लाभ मिलेगा। इस दिन सूर्य की आराधना करने से सौभाग्य और मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर संक्रांति के उपाय

शनि-सूर्य की चीजों का करें दान

मकर संक्रांति के दिन को सूर्य और शनि मतलब पिता और पुत्र के मिलान का दिन समझा जाता है। इसीलिये इस दिन सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबा, गुड़, तिल, लाल रंग के फूल, वस्त्र वगैरह का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही शनि भगवान् को प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान करना अच्छा माना जाता है। इसे करने से आर्थिक संकट दूर होता है। साथ ही शनि दोष भी ख़त्म हो जाता है।

सही तरह से दें सूर्य भगवान् को अर्घ

कहते हैं कि मकर संक्राति को पानी में गंगाजल मिलकर स्नान करना बेहद फलदायी होता है। जिससे किसी भी तरह के असाध्य रोग ख़त्म हो सकते हैं और व्यक्ति साल भर स्वस्थ और निरोगी रहता है। स्नान के बाद आपको सूर्य देव का मन्त्र 'ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः' का जप करें। साथ ही उन्हें जल चढ़ाएं और तीन बाद उसी जगह पर परिक्रमा करें इससे आपको अपने करियर में तरक्की मिलेगी।

तिल-गुड़ का उपाय

मकर संक्राति पर गुड़ और तिल से बने लड्‌डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इन्हे बाँटने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है साथ ही अगर आप इस दिन पक्षियों को दाना देते हैं तो इससे आपके जीवन में धन आने के मार्ग बढ़ जाते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story