×

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, फिर मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

suman
Published on: 11 Jan 2018 12:25 AM GMT
मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, फिर मिलेगा अप्रत्याशित लाभ
X

जयपुर:मकर संक्रांति पौष मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन शुभ फल प्राप्त करने के लिए स्नान-दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किए गए दान का फल सौ गुना अधिक मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। जानिए राशि के अनुसार किस वस्तु का दान करना उत्तम है।

मेष राशि चक्र में मेष राशि को सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है। इसके अलावे इस राशि का स्वभाव भी आकर्षक होता है। इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर तिल, गुड़ और मछरदानी का दान करना चाहिए। इन वस्तुओं का दान करने से आपकी हरेक मनोकामनाएं पूरी होगी।

वृष राशि चक्र में इस राशि के जातकों का स्वभाव बेदह स्नेहिल होता है। साथ ही इस राशि के लोग प्रेमी स्वभाव के भी होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन काले-उजले तिल और ऊनी वस्त्र और कंबल का दान करना शुभ होगा।

यह पढे़ं....चंद्रमा के अशुभ होने से हो सकती है परेशानी, करें यह आसान से उपाय

मिथुन राशि के लोग प्रेमी स्वभाव के होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को गुड़, तिल और गर्म वस्त्र का दान करने से बहुत लाभ मिलता है।

कर्क ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि का स्वभाव उग्र और मूडी होता है। इस राशि के लोग रिश्ते को बखूबी निभाते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को ऊनी वस्त्र, तिल और ऊन का दान करना भाग्यशाली और शुभ फलदायक साबित होता है।

सिंह ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के लोग पराक्रमी स्वभाव के होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कंबल और काले तिल का दान करना बेहद शुभफलदायक साबित होता है।

कन्या कन्या राशि के जातक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। इसके अलावे इस राशि के लोग शौकीन भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। मकर संक्रांति के दिन उड़द, गुड़, तिल, कंबल और तेल आदि का दान करना चाहिए। इन वस्तुओं का दान इस राशि के लिए बेहद लाभकारक साबित होगा।

यह पढे़ं....2018 राशिफल: मिथुन राशि को मिलेगा पदोन्नति व सम्मान, जानिए पूरे साल का इनका हाल

तुला इस राशि के जातकों का बौद्धिक स्तर काफी उंचा होता है। साथ ही इस राशि के लोगों में सोचने और समझने की भी क्षमता भी अधिक होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। मकर संक्रांति के दिन इस रशि के लोगों को कंबल, तिल, गुड़ और ऊनी वस्त्र का दान करना चाहिए।

वृश्चिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस राशि के जातकों में अहंकार कूट-कूट कर भरा होता है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को चावल, तिल, कंबल और उड़द का दान करना बेदह लाभदायक होता है।

धनु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के लोग बेहद खुशमिजाज होते हैं। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी के साथ बेदह लगाव रहता है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को काले तिल और दाल का दान करना बहुत शुभ होता है।

मकर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को गुड़, काले तिल, कंबल और पुस्तकों का दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

यह पढे़ं....11 जनवरी कैसा रहेगा दिन, जीवन में होगी शांति या हलचल, जानें राशिफल

कुंभ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग स्वभाव से शर्मीले होते हैं। साथ ही इस राशि के लोग भावुक भी होते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को तिलकुट, तिल, कंघी, साबुन इत्यादि का दान शुभ माना गया है। इन वस्तुओं के दान से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

मीन ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के जातक काफी समझदार और विवेकी माने जाते हैं। इस राशि के जातक कुछ हद तक भावुक भी होते हैं। सामान्य लोगों के प्रति इनका आदर का व्यवहार होता है। इस रशि के जातकों का स्वामी ग्रह गुरु हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को तिल, गुड़, चना, कंबल, पीले ऊनी वस्त्र का दान करना शुभ होगा। साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए भी लाभदायक साबित होगा।

suman

suman

Next Story