×

Mangal 2023 me Kab -Kab Prabhav Dalengeमंगल कब-कब डालेंगे प्रभाव : जानिए पहला राशि परिवर्तन कब होगा और 12 राशियों पर इसका असर

Mangal 2023 me Kab -Kab Prabhav Dalenge, मंगल 2023 में कब-कब डालेंगे प्रभाव : मंगल क्रोधी और पाप ग्रह है जो मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है। इनका अच्छा और बुरा प्रभाव जातक की कुंडली पर पड़ता है। जब ये अच्छी स्थिति में होते है तो रंक को राजा बना देते है और खराब स्थिति जीवन में परेशानी भर देती है

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Jan 2023 4:09 AM GMT (Updated on: 4 Jan 2023 8:57 AM GMT)
Mangal 2023 me Kab -Kab Prabhav Dalengeमंगल कब-कब डालेंगे प्रभाव : जानिए पहला राशि परिवर्तन कब होगा और 12 राशियों पर इसका असर
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Mangal 2023 me Kab -Kab Prabhav Dalenge

मंगल 2023 में कब-कब डालेंगे प्रभाव


ज्योतिष में मंगल ग्रह को हानिकारक या पाप ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए इसे अंगारक (अंगारे जैसा रक्त वर्ण), भौम यानि भूमि पुत्र भी कहा जाता है। मंगल को युद्ध का देवता भी कहा जाता है। मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्म विश्वास, अहंकार, क्रोध, वीरता और साहस जैसे गुणों को प्रतिनिधित्व करता है। मंगल के दुष्प्रभाव से रक्त, मांस पेशी और अस्थि जनित रोग होते हैं। मंगल ग्रह शुभत्व का प्रतीक भी है। इस ग्रह की मूलभूत प्रवृत्ति प्रजनन और बड़े बदलाव करना है। मंगल के प्रभाव से प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक साहस प्राप्त होती है।

इस साल मंगल कब करेंगे राशि का परिवर्तन मंगल मकर राशि और मीन राशि में ज्यादा शुभ होते है। मंगल ग्रह का रंग लाल है इनका शुभ रत्न मूंगा है. यह दो राशि का स्वामी है।मेष और वृश्चिक इन्हें क्रोधी स्वभाव वाला ग्रह की संज्ञा मिली है।कुंडली में शुभ है तो सेना में साहसी, सेना अधिकारी, पुलिस, सिविल सर्विस में उनका योगदान भरपुर रहता है। कुंडली में मंगल अशुभ रहने पर आंख, जोड़ों में दर्द, हड्डी में दर्द रक्त की कमी होता है। जानते है मंगल कब कर रहे है 2023 में राशि का परिवर्तन...

2023 में मंगल ग्रह कब-कब करेंगे राशि परिवर्तन

13 मार्च 2023 दिन सोमवार सुबह 05.33 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

10 मई 2023 दिन बुधवार समय दोपहर 02 .13 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि प्रवेश करेंगे।

01 जुलाई 2023 दिन शनिवा सुबह 02. 38 मिनट पर सुबह कर्क राशि से निकलकर सिह राशि में प्रवेश करेंगे।

18 अगस्त 2023 दिन शुक्रवा शाम 04 .13 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

03 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार शाम 06. 17 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

16 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार सुबह 1.04 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

28 दिसंबर 2023 दिन बुधवार और गुरुवार की रात 12 .र 37 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।


मेष: मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जहां तक हो सके मानसिक तनाव लेने से बचें, बुरे वक्त में भी धैर्य के साथ काम लें। इस दौरान कुछ लोगों को कानूनी विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है, हालांकि इस कानूनी लड़ाई में जीत आपकी ही होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों की वजह से इच्छा नहीं होने के बाद भी आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। विदेशों में अच्छे संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए बेहद लाभकारी होंगे। मंगल आपके भाई को अच्छा लाभ हो सकता है।

उपाय: आप पूरे साल रोज हनुमान जी की आराधना करें।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक मोर्चे पर तरक्की होगी, लेकिन बच्चों की खराब सेहत आपकी चिंताएं बढ़ा सकती है। विदेशी जरियों से कमाई का अवसर मिलेगा। इस दौरान आय का कोई बहुत बड़ा साधन आपके हाथ लग सकता है, हालांकि ज्यादा से ज्यादा बचत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आजीवन साथी या प्रोफेशनल पार्टनर के जरिए आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी ओर संतान पक्ष की सेहत से आप परेशान रहेंगे। वे बच्चे जो जल्द ही गुस्सा हो जाते हैं । उनके स्वभाव की वजह से घर का माहौल प्रभावित हो सकता है।


उपाय- मंगलवार को रक्त दान करना अच्छा होगा।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को मंगल को गोचर से नौकरी और व्यवसाय में सफलता व उन्नति मिलेगी, हालांकि इस दौरान पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। नौकरी लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और वे नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। मंगल के प्रभाव से आपका स्वभाव अनुशासनात्मक और प्रभावशाली रहेगा और इसका असर कामकाज में देखने को मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा और उससे आपको लाभ मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें और दोनों जगहों पर क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। ऐसा नहीं करने पर आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। मंगल के इस गोचर के दौरान बच्चों की सेहत प्रभावित रह सकती है।

उपाय: आप गाय को हरी घास खिलाएं। मंगलवार को गुड़ और दाल का दान करें।

कर्क: जातकों के लिए ढेर सारी सौगातें लेकर आने वाला है। क्योंकि इस गोचर के दौरान भाग्य पूरी तरह से कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। खासकर वे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी मुराद पूरी होगी। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना भी नज़र आ रही है। भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। मंगल के गोचर के फलस्वरूप आपकी माता जी की सेहत प्रभावित हो सकती है इसलिए उनके स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशी मिलेगी। क्योंकि इस दौरान वे अपने क्षेत्र में बेहतर करेंगे, चाहे शिक्षा हो या व्यवसाय। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है।

उपाय: आप हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह: मंगल गोचर से जहां एक ओर सिंह राशि के जातकों को तगड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सेहत से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सिंह राशि के जातक और उनके पिता का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। इनमें खून से जुड़ी बीमारी की संभावना है। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में चोटिल भी हो सकते हैं, लिहाजा वाहन सावधानी से चलाएं। ससुराल पक्ष से कुछ मुद्दों पर मतभेद पैदा हो सकते हैं। निराशा के बीच आपको अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।


उपाय: आप सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कन्या: मंगल कन्या राशि के जातकों की परेशानी बड़ा सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके व्यवहार में क्रोध व उत्तेजना बढ़ेगी। ग़लतफहमी और मतभेद होने से वैवाहिक जीवन भी प्रभावित होगा। जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है। बात अगर करियर और प्रोफेशनल लाइफ की करें तो दोनों क्षेत्रों में तरक्की होगी। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी। मंगल का यह गोचर आपके भाई-बहनों के लिए लाभकारी रहेगा और वे इस समय का बेहतर उपयोग करेंगे।

उपाय: आप पूरे साल हर शुक्रवार को लक्ष्मी जी को लाल फूल चढ़ाएं।

तुला: मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक नुकसान की ओर इशारा कर रहा है। इस गोचर के फलस्वरूप तुला राशि के लोगों को किसी बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि ग्रहों की चाल की वजह से आप इस समय में कठिन परिश्रम और पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। इच्छा के विरुद्ध की गई यात्रा से आपको निराशा हाथ लगेगी। मंगल के गोचर के दौरान दुर्घटना में चोटिल होने के संकेत भी मिल रहे हैं इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: आप हर शुक्रवार को मिठाई बालिकाओं को दें।

वृश्चिक: मंगल वृश्चिक राशि के जातकों का झुकाव शैक्षाणिक पेशे की ओर बढ़ेगा। इस गोचर के दौरान आपके बच्चों की सेहत बुरा असर पड़ सकता है, लिहाजा उनका ध्यान रखें। इस गोचर के फलस्वरूप बच्चे ज्यादा शरारती और उपद्रवी होंगे। वहीं ग़लतफ़हमी की वजह से आपके प्रेम संबंध प्रभावित होंगे। आर्थिक समृद्धता आने से आप बहुत खुश होंगे। इस समय में आप नए लक्ष्यों का निर्धारण करेंगे और एक नई यात्रा की शुरुआत करेंगे। यदि आप पर कोई देनदारी या लोन बाकी है तो इस अवधि में उसका निपटारा हो जाएगा।

उपाय: आप घर के बाहर गार्डन में या मंदिर के पास अनार का वृक्ष लगाएं।

धनु: मंगल धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में तनाव पैदा करेगा। लिहाजा घरेलू मोर्चे पर धैर्य और संयम के साथ काम लें। परिवार में होने वाले टकराव और विचारों में असहमति पैदा होेने पर हालात को अच्छे से संभालने की कोशिश करें। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव और चुनौती के बीच प्रोफेशनल लाइफ में आपको कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता व तरक्की होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी साथ ही विदेशी जरियों से अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं। मंगल के गोचर के दौरान एकाग्रता और ध्यान भंग होने से जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्राणायाम और योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे व मानसिक शांति प्राप्त होगी। मंगल के गोचर के दौरान धनु राशि के जातक घरेलू और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े सामानों पर खर्च कर सकते हैं।

उपाय: आप गाय को रोजाना गेहूं खिलाएं।

मकर: मंगल मकर राशि के जातकों के मनोबल में वृद्धि करेगा। इसके फलस्वरूप आप शिक्षा और कामकाज की दिशा में लक्ष्यों का निर्धारण कर आगे बढ़ेंगे। मंगल के प्रभाव से आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। आप स्वयं को बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे। पहले से तय किए स्थानों की यात्रा करेंगे। इसके अलावा आप विरोधियों और प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे। मंगल का यह गोचर आपके भाई-बहनों के लिए लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। कार्य स्थल पर आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की वजह से आपकी प्रशंसा होगी। पुरानी देनदारी और लोन चुकाने के लिए यह समय आपके पक्ष में रहेगा।

उपाय: आप नियमित रूप से शनि देव की आराधना करें।

कुंभ: मंगल के गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार के सदस्यों में कुछ मतभेद होने से तनाव पैदा होगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको कामयाबी मिलेगी। भाई-बहनों की मदद से या उनके जरिये आपको लाभ प्राप्त होगा। इससे जीवन में आर्थिक समृद्धता आएगी। इसके अलावा किसी नजदीकी व्यक्ति से आर्थिक मदद मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। मंगल के गोचर के दौरान आपके बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और यह समय उनके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। छात्रों को परीक्षाओं में अप्रत्याशित नतीजे मिलने के पूरे योग बन रहे हैं, हालांकि अगर आपने थोड़ी मेहनत और की तो परिणाम और भी बेहतर होंगे। मंगल के प्रभाव से लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप सतत प्रयास करते रहेंगे और इसमें कोई कमी नहीं आएगी।

उपाय: आप मां दुर्गा की आराधना करें।

मीन: मंगल का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। इसके परिणामस्वरूप आप बात-बात पर विवाद करने लगेंगे। इस दौरान कामुक विचारों में वृद्धि होगी और यौन संबंधों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। जीवन साथी और परिवार के लोगों के साथ मतभदे होंगे, इसलिए अपने क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें और हर समस्या का शांति के साथ हल निकालने की कोशिश करें। ऐसे पैदा होंगे कि आपको अचानक गुस्सा आ जाएगा लेकिन फिर भी धैर्य बनाए रखें। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। प्रोफेशनल लाइफ बेहद बेहतर रहेगी।

उपाय: आप शनि ं मंदिर जाये

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story