×

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु दोष व्यक्ति को बनाता है कंगाल

Newstrack
Published on: 17 Feb 2018 11:10 AM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु दोष व्यक्ति को बनाता है कंगाल
X

लखनऊ: ऐसा कई लोग महसूस करते हैं कि पैसा चाहे कितना ही कमा लो, लेकिन वह काफी तेज से खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु दोष व्यक्ति को कंगाल बनाता है। यही वास्तु दोष बिना सोचे समझे पैसा खर्च कराता है।

धन रखने की दिशा : सबसे पहले बात करते हैं घर की उस जगह की, जहां हम अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कमाया हुआ धन घर की सबसे उत्तम दिशा में होना चाहिए, जो वास्तु के लिहाज से सम्पूर्ण हो।

धन रखने के लिए घर में तिजोरी या खास अलमारी का प्रयोग भी किया जाता है, वास्तु की राय में यह तिजोरी भले ही किसी भी दिशा में हो लेकिन इस तिजोरी का मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। किंतु गलती से भी इसका मुख अगर दक्षिण दिशा में कर दिया जाए, तो यह दिशा कमाए हुए धन को खा जाती है।

उत्तर दिशा की ओर अगर धन की तिजोरी हो तो यह धन में वृद्धि करती है, घर में सकारात्मक माहौल को लाती है और धन से जुड़े नुकसान से भी बचाती है।

. नल से पानी का टपकना : घर के नलों का खराब होना, उसमें से पानी का टपकना, यह साधारण बात है लेकिन वास्तु के लिहाज से यह खतरनाक है। यह आर्थिक नुकसान को दर्शाता है।

वास्तु के नियम के अनुसार, नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता है। इसलिए नल में खराबी आ जाने पर तुरंत बदल देना चाहिए।

जिस तरह टपकता हुआ नल वास्तु दोष का कारण बनाता है, उसी तरह से पानी की गलत दिशा में की गई निकासी भी अशुभ होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है। इसलिए घर बनाते समय इस बात का अवश्य ख्याल रखना चाहिए।

. बेडरूम की दीवार : वास्तुशास्त्र के अनुसार, बेडरूम में गेट के सामने वाली दीवार बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। इसलिए इस दिशा का सही होना जरूरी है। यहां लोग धातु की चीजें लटकाते हैं, लेकिन इस दीवार में दरार आना शुभ संकेत नहीं है।

. घर का कबाड़ : हर किसी के घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो टूट गई हैं, खराब हो गई हैं या लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहीं। वास्तु के अनुसार ये वस्तुएं जब लंबे समय के लिए एक जगह पड़ी रहें, तो नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देती हैं। यह वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। इसलिए या तो इन वस्तुओं को ठीक करवाकर इस्तेमाल करें, या फिर इन्हें घर से बाहर कर देना ही सही होगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story