×

अगर आपके शरीर पर हैं ये विशेष चिन्ह तो बहुत जल्दी होंगे मालामाल

Newstrack
Published on: 17 Feb 2018 10:33 AM GMT
अगर आपके शरीर पर हैं ये विशेष चिन्ह तो बहुत जल्दी होंगे मालामाल
X

लखनऊ: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की शारीरिक बनावट, हाव-भाव शरीर की कुछ विशेष चिन्हों का आकलन किया गया है। सामुद्रिक शास्त्र में इन विशेष चिन्हों के आकलन के आधार पर व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य पता चलता है। इसके अलावा व्यक्ति के स्वभाव और उसके चरित्र का भी ठीक-ठीक आंकलन किया गया है।

अंकुश, कुंडल और चक्र : सामुद्रिक शास्त्र की रचना करने वाले महर्षि समुद्र के अनुसार अंकुश, कुंडल और चक्र राजयोग के निशान हैं। जिस व्यक्ति के पैर के तलवे में अंकुश, कुंडल या चक्र का निशान दिखाई देता है वह एक अच्छा शासक बनकर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है।

मछली, तालाब और वीणा : इसके अलावा एक अन्य ग्रंथ जातक भरण के अनसुार ऐसा व्यक्ति जिसके हाथों या पैरों में हस्ती, छत्र, मछली, तालाब, अंकुश या वीणा जैसे दिखने वाले निशान हो तो वह व्यक्ति उत्तम पुरुष माना गया है। इतना ही नहीं इन चिन्हों से विभूषित व्यक्ति को राजयोग जैसा सुख प्राप्त है।

रथ, चक्र,ध्वज और तोमर : इस ग्रंथ के अनुसर कुछ विशेष चिन्ह जैसे शक्ति, तोमर, बाण, रथ चक्र और ध्वज को भी राजयोग के लक्षण के रूप में देखा गया है। जिस व्यक्ति की हथेली के बीचो-बीच शक्ति, तोमर, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का निशान दिखता है उसे शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है जिसका वह लाभ भी उठाता है।

ऐसा व्यक्ति जिसके पैर में पहिए या चक्र के अलावा कमल, आसन का निशान होता है उसे भूमि-भवन जैसी सुख सुविधाएं आजीवन प्राप्त होती हैं। उसके घर में लक्ष्मी का सदा वास रहता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story