×

Masik Mithun Rashifal July 2021: मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई माह, क्या संबंधों में होगा तनाव, जानें मासिक राशिफल

Masik Mithun Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर मिथुन राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Jun 2021 9:40 AM GMT
Masik Mithun   Rashifal  July 2021: मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई माह, क्या संबंधों में होगा तनाव, जानें मासिक राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Mithun Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक मिथुन राशिफल ( Monthly Gemini Horoscope ) मिथुन राशिफल की मासिक गणना के अनुसार जुलाई महीना जातक के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यवसायि निवेश और लेन-देन में सोच समझकर निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा। मानसिक संक्रीर्णता की वजह से प्रेम संबंध खास नहींं रहेंगे। इस राशि के जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जुलाई में जातक के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभवर्धक रहेगा। ग्रहों के बदलाव और गुर-शुक्र की स्थिति जातक को लाभ देगा। जितना खर्च होगा, उतना आएगा भी। कानूनी मामलों में परिणाम आपके फेवर में रहेगा। वाकपटुता के चलते व्यवसाय अच्छा चलेगा।लेकिन नौकरी में कुछ अच्छा कर गुजरेंगे पदोन्नति और जिम्मेदारी दोनों का बखूबी निर्वहन करेंगे। जर्नलिस्ट, लेखक, प्रोफेसर से जुड़े लोगों का काम बढ़ेगा और नाम भी। पढाई में ढीलाई से काम खराब होगा।

सेहत ( Health) जातक को जुलाई में सेहतमंद रहेंगे। जिम, योग और ध्यान से शांति महसूस होगी। माह के मध्य में मौसमी बीमारी की चपेट मे ंआने के आसार है। शरीर मजबूत रहने के बवजूद सेहत संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहती है। सिरदर्द , पेट की समस्या सबसे निपटने के लिए सुबह उठे और टहले।

प्यार- परिवार ( Love& Family) जुलाई में जातक का परिवार के लिए कठोर परिश्रम करेंगे, संतान संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल या सास से विवाद हो सकता है इससे जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कड़वाहट के बीज पनपेंगे। जातक का निजी प्रेम संबंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जातक को प्रेम का अहसास होगा। जातक हंसमुख स्वभाव आसपास के लोगों को खुश रखेगा।

उपाय ( Remedy) इस राशि के जातक 5 हरे पौधे लगाएंगे और गणेश भगवान को मोदक और दुर्वा चढ़ाएंगे तो आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 5, 14, 23

शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार और पन्ना


राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story