Mauni Amavasya 21 Jan 2023: गलती से भी 21 जनवरी को न छुए हल्दी और सरसों का तेल, मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय

Mauni Amavasya 21 Jan 2023: धार्मिक शास्त्रों में शनिवार के दिन पड़ रही मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का मनोकामना पूर्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Jan 2023 1:37 AM GMT
Mauni Amavasya
X

मौनी अमावस्या (फोटो- सोशल मीडिया)

Mauni Amavasya 21 Jan 2023: साल 2023 की पहली अमावस्या 21 जनवरी 2023 को है। धार्मिक शास्त्रों में शनिवार के दिन पड़ रही मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का मनोकामना पूर्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है। इस वजह से मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना और गरीबों को दान देना फलदायक बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या न करें।

(Image Credit- Social Media)

मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं करें

ज्योतिषार्चायों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन प्रात्: काल उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसे में अगर आप पवित्र नदी में स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो अपने घर में ही बाल्टी में पहले थोड़ा सा गंगाजल डालें। इसके बाद इसमें थोड़े से काले तिल डाले। इसके बाद बाल्टी को नल वाले पानी से भर दें और उससे स्नान कर लें।

इस साल मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। जिसका विशेष महत्व है। इसलिए इस अमावस्या पर शनि देव की पूजा अर्चना करने से कार्य सिद्ध हो जाते हैं। इस दिन सुबह के समय पीपल के वृक्ष में तिल डालकर जल चढ़ाना चाहिए। सूर्य देव को श्रद्धा के साथ तांबे के पात्र में लाल चंदन और गुड़ डालकर जल अर्पित करें। भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।

काले तिल का सेवन करें। साथ ही काले तिल के लड्डू दान करना शुभ होता है।

भोजन में खिचड़ी का सेवन करना और दान देना बहुत लाभकारी होता है।

मौनी अमावस्या के दिन गलती से भी हल्दी और सरसों का तेल न छुएं।

सर्व कार्य सिद्धी के लिए इस दिन घर में श्रीमद्भागवतगीता का पाठ करना चाहिए।

अमावस्या के दिन शाम के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान देना बहुत लाभकारी होता है।

गरीबों को काले तिल और गुड़ का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है।

ध्यान दें- ये जानकारी धार्मिक ग्रन्थों-शास्त्रों, पंचांग, ज्योतिषार्चायों के माध्यम से दी जा रही है। ऐसे में ऊपर दी गई जानकारी की न्यूजट्रैक पुष्टि नहीं करता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story