TRENDING TAGS :
Meen Rashi 18 August 2021: नौकरी में विरोधाभाष से परेशान रहेंगे, जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल
Meen Rashi 18 August 2021: स्वास्थ आपका परेशान करेगा। साथ ही माता-पिता की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएँगे। मीन राशि वालेयात्रा के योग बहुत है।
Aaj Ka Meen Rashi 18 August 2021
18 August 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) आप कानूनी दावपेंच में फंस सकते है। संपत्ति की खरीद कर सकते है। नौकरी में भी उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। काम बनते बनते बिगड़ेगा। स्वास्थ आपका परेशान करेगा। साथ ही माता-पिता की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएँगे। मीन राशि वालेयात्रा के योग बहुत है।
- मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Career& Money)निवेश में लाभ होगा, जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में विरोधाभाष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
- मीन राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहें।
- मीन राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनूकूल है।
- मीन राशि परिवार ( Family) आप गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे।
- मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये भाग्यशाली दिन है।
- मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2
- मीन राशि आज का टिप्स- सूर्य व मां दुर्गा की आराधना करें।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।