×

बिजनेस, जॉब और फैमिली के लिए कैसा रहेगा जुलाई, जानिए मासिक मीन राशिफल

Meen Rashi Masik Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर मीन राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Jun 2021 9:30 AM GMT (Updated on: 30 Jun 2021 9:45 AM GMT)
Meen Rashi 1 July 2021
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Meen Rashi Masik Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक मीन राशिफल ( Monthly Pisces Horoscope ) मीन राशिफल की मासिक गणना बताती है कि जातक को व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। मां के साथ वक्त बिताएंगे। जातक को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जातक दूसरों की जरूरतों को पूरा करेंगे।नौकरी में पदोन्नति होने से जातक का सम्मान बढ़ेगा। और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जुलाई माह में अगर व्यवसाय बढाने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल अनुकूल समय है । निवेश करेंगे तो भविष्य उज्जवल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होने से जातक का सम्मान बढ़ेगा। और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में दोस्त के सहयोग से काम बनेगा।

सेहत ( Health) जातक स्वास्थ्य इस माह अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी समस्या से परेशान नहीं रहेंगे। परिवार में किसी तबियत खराब होने से खर्च बढ़ेगा।जातक का वैक्सीनेशन का साइड इफेक्ट होगा।

प्यार- परिवार ( Love& Family) जुलाई में जातक संबंधों को लेकर सजग रहेंगे। साथी को लेकर किसी वेकेशन पर जाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंंध और मजबूत होंगे।

उपाय ( Remedy) शिव भगवान की आराधना के लिए यह माह उत्तम है।।

शुभ अंक (Lucky Number) 3, 7

शुभ दिन (Lucky Days) गुरुवार, रविवार

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story