×

Mesh Rashi Ka Bhavishya 2022: मेष राशि का भविष्य 2022 में लव लाइफ व पैसा को लेकर कैसा रहेगा, जानिए आने वाले साल के उपाय-चेतावनी

Mesh Rashi Ka Bhavishya 2022: साल 2022 मेष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Nov 2021 4:53 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2021 4:58 AM GMT)
Varshik Rashifal 2022 Mesh Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मेष राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Mesh Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 मेष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 मेष राशिवालों के( Mesh Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

मेष राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल राशि जो मेष राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। यह साल उर्जात्म और क्रियान्वयन से भरा रहेगा। मेष राशि वाले इस साल सुख सुविधाओं से जीवन समृद्ध होगा। मेष राशि के जो जातक नये घर, नई गाड़ी की सोच रहे हैं वो सफल होंगे। इस साल अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। इस साल मेष राशि वालों को खूब उतार चढ़ाव मिलेंगे लेकिन लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है।

2022 में मेष राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 मेष राशि वालों के लिये आर्थिक तौर समृद्धि के संकेत दे रहा है। पुराने समय में किए गए धन संचय और निवेश से आपको लाभ होगा साथ ही अटका पैसा भी मिलने के संकेत हैं। साल 2022 में मेष राशि के जातक घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। मार्च में इन्वेस्ट करना आपके लिये लाभकारी हो सकता है। इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।

मेष राशि वालों के लिए 2022 तरक्‍की लेकर आया है। इस साल मेष राशि वाले आगे बढ़ेंगे और आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से साल 2022 आपके लिए लाभदायक हो सकता है। 2022 में आपको अच्‍छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी में आपके बेहतर प्रदर्शन से लोग आपसे ईर्ष्‍या करेंगें। नौकरी के लिए आपको दूर दराज के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। मेष राशि वालों के लिये 2022 में किस्मत आपका साथ देगी। आपकी राशि के स्वामी मंगल मार्च, अप्रैल और मई में आर्थिक जीवन के तौर पर बढ़िया रहेंगे। परंतु धन लाभ के साथ आपको बिजनेस में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें। तरक्की आपको बिना किस्मत के साथ के नहीं मिलेगी इसलिए मेहनत में कोई कमी न होने दें। साथ ही प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें वरना कोई व्यापार में धोखा दे सकता है। अगस्त सितंबर माह में आप फिर ऊपर उठेंगे। कुल मिलाकर साल 2022 आपके लिए एक कामयाबी का साल होने वाला है। आप विदेश भी जा सकते हैं।

मेष राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Mesh Rashi Love Life)

मेष राशि वालों के लिये साल 2022 रोमांटिक लव लाइफ लाया है। जो लोग नए रिलेशनशिप में हैं या अभी-अभी हाल के दिन में एक दूजे के दिल करीब आए हैं उनके लिए यह शुभ समय है। ऐसे नए प्रेमी जोड़ों में नज़दीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते गहरे होंगे। एक दूसरे पर विश्वास कायम होगा। जो लोग अकेले है,वो इस साल अकेले नहीं रहेंगे। आप निजी जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

इस साल जीवनसाथी से आपके गहरे मतभेद हो सकते है। इस समय में बहुत ही सावधानी से अपने रिश्ते को निभाए। अगस्त के बाद जीवनसाथी में बदलाव आने से आर्थिक रुप से फायदा होगा और घर में खुशहाली का माहौल भी बनेगा।

साल 2022 में शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी रोमांच रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ समय बाद गुरू वक्री के कारण आपके बीच लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर 2022 आपके लिये रोमांटिक रहने वाला है।

मेष राशि की सेहत ( 2022 Me Mesh Rashi Ki Sehat)

मेष राशि 2022 में सेहत सामान्य रहेगी। यह वर्ष आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। हालांकि वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव रहेगा। परंतु स्वास्थ्य स्थिति ज्यादा गंभीर या फिर चिंताजनक नहीं रहेगी। वहीं कुछ महीनों में आपको बीमारियां घेर सकती हैं लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। इंसोमनिया, रक्‍त विकार, हार्मोनल असंतुलन, अपच, और फूड प्‍वाइज़निंग जैसी समस्‍याओं से दो चार होंगे पर जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। चोट चपेट या किसी बीमारी के भी संकेत मिल रहे है।

साल 2022 में उपाय

साल 2022 में मेष राशि वाले जातक योग, ध्‍यान और प्राणायाम करें। पूरे साल हनुमान जी के मंदिर जाएं और शनिवार और मंगलवार के दिन गरीबों को दान दें। देवी कवच व हनुमान चालीसा का पाठ करें, और पक्षियों को दाना दें पूरे साल करने आपको लाभ मिलेगा।

मेष राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में मेष राशि के जातक अपने दिल की बात या कोई राज, धन से संबंधित बात किसी से भी कहने से बचें। अगर कई बड़ा निवेश या किसी को पैसा देने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।


वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

मेष राशि का भविष्य 2022, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2022, Mesh Rashifal February 2022, Mesh Rashifal March 2022, Mesh Rashifal April 2022, Mesh Rashifal May 2022, Mesh Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मेष राशि 2022 की भविष्यवाणी,मेष राशि 2022 कैसा रहने वाला है,मेष राशि धन


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story